{"_id":"620d2c0039f7001d6f792550","slug":"election-matarials-found-in-hrraia-vs-basti-news-gkp427153267","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रैया में मिला प्रचार संबंधी स्टिकर,तीन प्रत्याशियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रैया में मिला प्रचार संबंधी स्टिकर,तीन प्रत्याशियों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया में मिला प्रचार संबंधी स्टिकर, तीन प्रत्याशियों पर मुकदमा
पैकोलिया (बस्ती)। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में छिड़े स्टिकर वार के बीच बुधवार को पुलिस सक्रिय हो गई। नतीजन सार्वजनिक स्थान पर स्टीकर तथा पोस्टर चिपकाए जाने के मामले में एफएसटी प्रभारी ने पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सपा, बसपा व भाजपा के तीनों प्रत्याशियों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के एफएसटी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी है कि वह अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में थे। तभी सूचना मिली कि पैकोलिया थानाक्षेत्र के घाटमपुर में बिजली के पोल पर पोस्टर व स्टीकर चिपका कर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। मौके पर पहुंच कर तस्दीक की गई तो हर्रैया विधानसभा के सपा प्रत्याशी त्रयंबक नाथ पाठक, भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह और बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह का स्टीकर, पोस्टर बिजली के पोल पर लगा पाया गया, जिसका वीडियो भी है।