फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   electic problem

आंधी ने हजारों घरों की बिजली गुल की

Sat, 27 May 2017 11:28 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
 आंधी पानी ने बिजली व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। जिले में सैकड़ों खंभे टूट गए और कई ट्रांसफॉर्मर जमींदोज हो गए। अकेले बभनान, गौर क्षेत्र में करीब 840 गांवों में आपूर्ति ठप है। बभनान, हरदी और बेलाहिया उपकेंद्रों से जुड़े लोग परेशान हैं। बैंक व कार्यालयों में काम पर असर पड़ा है।      
विज्ञापन


बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक 24 मई को आई आंधी से कई स्थानों पर तारों पर पेड़ गिर गए। बभनान उपकेंद्र से 440 गांव, बेलाहिया पावर हाउस से 150 गांव और हरदी पावर हाउस के 250 गांवों में तीन दिन से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जेई अशोक कुमार पाल ने बताया कि लगातार आ रही आंधी से व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। फिर भी कर्मचारी लगाए गए हैं ।काम चल रहा है। उम्मीद है कि बिजली सप्लाई बहाल हो जाएगी।       
विज्ञापन


विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक एलटी (लो ट्रांसमिशन) के तीन खंभे आंधी में गिर गए। करीब 30 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है। बैंक, सरकारी प्रतिष्ठान व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आदि में कार्य प्रभावित है। जेई सत्येंद्र प्रसाद राम ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है। कई पोल टूट गए हैं। काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार विद्युत उपकेंद्र से छह फीडर जुड़े हैं। हर घंटे शट डाउन के बीच बमुश्किल पांच से छह घंटे आपूर्ति मिल रही है। व्यापारी पवन चौधरी, प्रिंस चौरसिया, दुर्गा चौरसिया, रिंकू जायसवाल, मनीष, सुनील, लाल बहादुर, गोरख शुक्ल, विनोद जायसवाल आदि का कहना है कि व्यवसाय चौपट हो जा रहा है। क्षेत्रीय जेई डीपी सिंह का कहना है कि पोल और तार टूटने दिक्कतें आई हैं जिसके कारण शट डाउन की स्थिति बनी है।      

सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में बिजली की भारी किल्लत है। अखिलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ.हरिवंश पटेल, पटेश्वरी प्रसाद, शोभा प्रसाद, राजमंगल वर्मा, अरुण श्रीवास्तव आदि का कहना है कि पिछली बार आई आंधी में ही तार टूट कर गिर गया था जिसे बनाया नहीं जा सका है। जेई आशुतोष लाहिड़ी ने बताया कि बार बार आंधी पानी से गौहनिया और आमा फीडर का पोल टूट गया है। ठीक कराया जा रहा है।      


वाल्टरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पिछली आंधी में गिरे पोल और तार ही नहीं ठीक हुए हैं। एक्सचेंज के एसडीओ एलबी यादव ने बताया कि जेनरेटर से काम चलाया जा रहा है । पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर जयदीप का कहना है कि एक्सईन के सीयूजी नंबर पर भी लगातार प्रयास के बाद भी बात नहीं हो पा रही है। कर्मचारी सिर्फ ठीक कराने का आश्वासन ही दे रहे हैं।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed