फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly woman dies after visiting Mata Vaishno Devi; body brought home.

Basti News: मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, घर लाया गया शव

Tue, 14 Jul 2026 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after visiting Mata Vaishno Devi; body brought home.
बनकटी। सप्ताह भर पहले परिवार के साथ अमरनाथ यात्रा पर निकली बुजुर्ग महिला की जम्मू में शनिवार की रात मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर बनकटी स्थित उनके आवास पर लाया गया। सोमवार को शव का अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू नदी के तट पर किया गया। बनकटी नगर पंचायत के सूर्य नगर बढ़ौनी वार्ड निवासी व्यापारी उमेश अग्रहरी की माता कौशल्या देवी (72) अपने बेटे भोला अग्रहरी, बहू एवं बेटियों के साथ सप्ताह भर पहले अमर नाथ यात्रा निकली थीं। वहां से लौटने के बाद जम्मू में मां वैष्णो देवी का दर्शन करने गईं। परिजनों के अनुसार उन्हें घोड़े से मंदिर तक पहुंचाया गया। दर्शन के उपरांत शनिवार की रात घोड़े से वापस कटरा (जम्मू) के निकट पहुंचीं। कुछ देर बात उनकी तबीयत बिगड़ी और वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन आनन-फानन शव लेकर रवाना हुए। रविवार की देर रात बुजुर्ग महिला का शव लेकर परिजन घर पहुंचे। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed