{"_id":"6ad53863ba6f6987310a97fa","slug":"elderly-man-dies-after-coming-into-contact-with-live-electric-current-basti-news-c-207-1-bst1031-169773-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के भीटी मिश्र गांव निवासी एक वृद्ध माली की रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह हसीना बाजार में एक दुकान पर फूल-माला चढ़ाने गए थे। हादसे के बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीटी मिश्र गांव निवासी रामधीरज (60) सुबह दुकानों पर फूल-माला चढ़ाने का काम करते थे। रोज की तरह रविवार सुबह करीब नौ बजे वह हसीना बाजार में यदुनंदन चौहान की दुकान पर फूल-माला चढ़ाने पहुंचे थे। दुकान के बेसमेंट में कुछ काम चल रहा था।
इसी दौरान वह प्रथम तल पर जाने के लिए लोहे की सीढ़ी पर चढ़ने लगे। सीढ़ी पर तीन-चार कदम चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। रामधीरज को गिरता देख दुकान मालिक और उनका बेटा रवि उन्हें बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान दोनों को भी हल्का करंट लगा। घटना की जानकारी मिलने पर रामधीरज के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में सीएचसी हर्रैया ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।