फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Elderly man allegedly taken to bank forcible assault

Basti News: बुजुर्ग को जबरन बैंक ले जाने का आरोप, मारपीट

Sun, 26 Apr 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Elderly man allegedly taken to bank forcible assault
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के अगई भगाड़ गांव में पारिवारिक विवाद के बीच एक बुजुर्ग को जबरन बैंक ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सूरज कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके बाबा महात्मा सिंह (88) अपने बैंक खाते में जमा धनराशि को अपने दोनों पुत्र और एक मृतक पुत्र के परिवार में बाटना चाहते हैं। आरोप है कि 10 अप्रैल को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके चाचा राजकुमार सिंह जबरन बाबा को अकेले बैंक ले जाकर पूरी रकम निकलवाने का प्रयास करने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने और उनकी चाची कुसुम सिंह ने इसका विरोध किया। तो चाचा ने गाली देते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed