फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight storey building will be built for advocates with Rs 50 crores

Basti News: 50 करोड़ से अधिवक्ताओं के लिए बनेगा आठ मंजिला भवन

Mon, 09 Sep 2024 03:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Eight storey building will be built for advocates with Rs 50 crores
प्रस्तावित भवन में तीन सौ अधिवक्ताओं काे मिलेगा चेंबर बनाने का मौका
विज्ञापन

250 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनेगा यह भवन, ग्राउंड फ्लोर पर रहेगी पार्किंग की व्यवस्था
पीडब्ल्यूडी भवन खंड ने पूरा किया सर्वे, सोयल टेस्ट के लिए भेजी गई मिट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं को चेंबर उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है। अनुमानित 50 करोड़ की लागत से ग्राउंड फ्लोर समेत आठ मंजिला भवन के लिए ले आउट पास हो चुका है। इसके लिए 250 वर्ग मीटर जमीन का सर्वे किया जा चुका है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर पार्किेग और कैंटीन की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
पीडब्लूडी जल्द ही सर्वे और इस्टीमेट की रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध करा देगा। इस भवन के लिए पीडब्ल्यूडी भवन खंड के इंजीनियर ने शास्त्री चौक के पास पीडब्ल्यूडी कार्यालय से लेकर दीवानी कचहरी चौराहे तक के बीच की जमीन का सर्वे किया है। प्रस्तावित भवन जिस जमीन पर बनाया जाना है, वहां की मिट्टी सोयल टेस्ट के लिए भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन

बस्ती कचहरी परिसर बहुत ही सघन हो चुका है। यहां कलक्ट्रेट परिसर में वकील व मुवक्किलों की भीड़ रहती है। वकीलों के चैंबर के नाम पर कुछ भी नहीं हो सका है। अधिकतर वकील टीन शेड या छप्पर के नीचे तख्ते रखकर वकालत करते हैं। यहां इतने वाहन खड़े हो जाते हैं कि पैदल निकल पाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे दयनीय स्थिति दीवानी कचहरी की है। यहां झोपड़ियों व टीन शेड के नीचे वकील अपना चैंबर बनाए हुए हैं। यहां जनपद न्यायालय व जिला प्रशासन की पहल पर कुछ चैंबर का निर्माण हुआ है तो कुछ निर्माणाधीन है। इसे विकसित करने के लिए आठ मंजिला भवन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जहां कुल 300 वकीलों के लिए चैंबर बनाया जाना है। कार्यदायी संस्था नामित नहीं की गई है लेकिन पीडब्ल्यूडी भवन खंड के इंजीनियर शास्त्री चौक के निकट पीडब्ल्यूडी कार्यालय से लेकर दीवानी कचहरी चौराहे तक की जमीन का सर्वे कर रहे हैं।
...
लंबे समय से हो रही थी मांग
जिले की बार एसोसिएशन की तरफ से चैंबर के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बंद्री प्रसाद दुबे, महामंत्री दयाशंकर दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह, चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, फूलचंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, सुरेश वर्मा, जंग बहादुर सिंह, बदरुज्जमा, कृष्ण मोहन उपाध्याय आदि का कहना है कि अधिवक्ताओं के लिए अस्त-व्यस्त व्यवस्था में काम करने में काफी दिक्कत आती है। बारिश होने पर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी।
...
दूर हो जाएगी पार्किंग की समस्या
प्रस्तावित भवन के बन जाने से कचहरी में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या दूर हो जाएगी। अभी वादकारियों और अधिवक्ताओं को वाहन खड़े करने में काफी दिक्कत होती है। कई बार सड़क के किनारे वाहन खड़ा करना पड़ता है। इससे वाहन चोरी होने की समस्या सामने आती है।

...
कोट
वकीलों के चैंबर के लिए ग्राउंड फ्लोर को लेकर आठ मंजिला भवन का निर्माण किया जाना है। जमीन उपलब्ध हो गई है। सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत लगने की संभावना है।
- अखिलेश सिंह, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी भवन खंड, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed