फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight roads will be brightened with Rs 1.21 billion

Basti News: 1.21 अरब से चमकेंगी आठ सड़कें

Wed, 13 May 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eight roads will be brightened with Rs 1.21 billion
सोनहा शिवाघाट मार्ग - फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान।
बस्ती। जनपद की बदहाल, सकरी और टूटी हुई सड़कों से जल्द लोगों को राहत मिलने वाली है। शासन की ओर से सड़कों की मरम्मत, सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण और चौड़ीकरण के भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए धनराशि जारी कर दी गई है। अब आठ सड़कों की दशा 121.60 करोड़ रुपये खर्च कर सुधारी जाएगी। सड़कें चौड़ी होने से वाहन फर्राटा भरते दिखेंगे और गंतव्य तक पहुंच आसान होगा और राहगीरों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन

इस बजट से जनपद के कुल आठ प्रमुख मार्गों पर सुदृढ़ीकरण, चौड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। ये सड़कें स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर पास हुई हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और शीघ्र ही सभी मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके लिए दो माह का समय भी दिया गया है। यह सड़क विभिन्न योजना के तहत शामिल है। हर्रैया, कप्तानगंज, रुधौली व महादेवा विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कें शामिल हैं। प्रथम किस्त में 12 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बन जाने से आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। जाम का संकट खत्म होगा और गंतव्य तक पहुंचने में कम समय लगेगा। कुल, 50 से 60 किमी. लंबाई में ये सड़कें सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण की जाएंगी। कोई तीन से पांच मीटर तो कोई पांच से सात मीटर चौड़ी की जाएंगी। साथ ही संपर्क मार्ग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्रैया विधानसभा में आरवाई (एमडीआरओडीआर) योजना के तहत गोटवा-चिलमा-ऊंजी वाया उमरिया मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, इसी प्रकार ललहवा से बाबारामनिहालदास मंदिर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, महूघाट आमारी राय बसेवा मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण और कुसमौरघाट से मदनापुर महादेवा मंदिर मखौड़ाधाम से नेवादा गोंडा बार्डर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य होगा। इससे 100 से अधिक गांव के नागरिकों को राहत मिलेगी।
ब्लॉक व मुख्यालय तक आवागमन सुगम होगा। इसी प्रकार कप्तानगंज क्षेत्र के महादेवा में मनोरमा नदी के तिघराघाट पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति का कार्य होगा। इसके अलावा हर्रैया विधानसभा के छावनीचंद्रपलिया शंकरपुर मार्ग का अवशेष भाग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, कप्तानगंज के पैकोलिया शिवाघाट मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, रुधौली के सोनहा-शिवाघाट मार्ग का सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य होना है।
अतिरिक्त जिला मार्ग के साथ अन्य योजना के तहत कार्य होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय व निर्माण खंड को यह जिम्मेदारी दी गई है। इन मार्गों पर वाहनों का दबाव है। सकरी सड़कें होने और खराब के चलते परेशानी होती है।
-----------
राहगीर बोले
सोनहा-शिवाघाट मार्ग का निर्माण होने से सैकड़ों गांवों के लोगों को अयोध्या जाने में 50 किमी. दूरी कम हो जाएगी। वहीं व्यापारियों को भी लखनऊ, डुमरियागंज जाने में काफी सुविधा मिलेगी।
-जयप्रकाश चौधरी, सूरजुपुर
---
सोनहा-शिवाघाट मार्ग काफी सकरा है। अक्सर जाम लग जाता है। चौड़ीकरण होने से अब काफी सहूलियत मिलेगी। बरसात के दिनों में जगह-जगह इस मार्ग पर जलभराव रहता था।


-राजू गुप्ता, भिरिया
---
ये हैं प्रमुख मार्ग और लागत
- रुधौली के सोनहा-शिवाघाट मार्ग : 16.67 करोड़
- पैकोलिया शिवाघाट मार्ग : 21.82 करोड़
- छावनीचंद्रपलिया शंकरपुर मार्ग : 14.70 करोड़
- तिघराघाट पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग : 15.74 करोड़
- कुसमौरघाट से मदनापुर महादेवा मंदिर मखौड़ाधाम से नेवादा गोंडा बार्डर मार्ग : 11.31 करोड़
- महूघाट आमारी राय बसेवा मार्ग : 20.28 करोड़
- ललहवा से बाबा रामनिहालदास मंदिर मार्ग : 10.32 करोड़
- गोटवा-चिलमा-ऊंजी वाया उमरिया मार्ग : 22.05 करोड़
कोट
शासन स्तर से स्वीकृत आठ सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर कार्य पूर्ण करके फर्म को नामित कर दिया गया है। दो माह से तीन माह के भीतर कार्य करके हैंडओवर करना होगा।
-प्रतिकार सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed