फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   eight resign to congress

कांग्रेस की आठ महिला नेत्रियों ने दिया इस्तीफा

Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
eight resign to congress
कांग्रेस की आठ महिला नेत्रियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

- जिला कांग्रेस कमेटी में जारी है इस्तीफों का दौर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में कांग्रेस नेताओं के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की आठ महिलाओं ने शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व को अपना इस्तीफा भेजा है।
महिला नेत्रियों का कहना है जिलाध्यक्ष की मनमानी से त्रस्त होकर वे अपने पद से इस्तीफा दे रही हैं। फिलहाल वे पार्टी को अपना योगदान देती रहेंगी लेकिन वर्तमान जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में कार्य करना मुश्किल हो गया है। जिला कार्यकारिणी से शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा, वार्ड सचिव सुनीता, इंद्रावती, जिला उपाध्यक्ष विनोद रानी आहूजा, ब्लॉक अध्यक्ष कंचन विश्वकर्मा, वार्ड कोषाध्यक्ष राधिका, वार्ड अध्यक्ष गोराम, विमला ने इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गयी है।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, जिला प्रवक्ता मो. रफीक खां, गिरजेश पाल, सुरेन्द्र मिश्रा, सेवादल के ज्ञानप्रकाश पांदेय सहित कई कांग्रेसी अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। पूर्व में त्यागपत्र दे चुके नेताओं का कहना है कि उन्हें पार्टी नेतृत्व से कोई गिला शिकवा नहीं है। इस वक्त जिला कांग्रेस कमेटी में पुराने कांग्रेसियों को तरजीह नहीं दी जा रही है। यथोचित सम्मान ने मिलने से नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed