फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Eight crore rupees pure drinking water scheme eclipsed

Basti News: आठ करोड़ की शुद्ध पेयजल योजना पर लगा ग्रहण

Fri, 02 Jan 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Eight crore rupees pure drinking water scheme eclipsed
बभनान के लोहिया नगर वार्ड में सूखी पड़ी पानी की टंकी। संवाद
बभनान। आठ करोड़ रुपये की शुद्ध पेयजल पाइपलाइन योजना पर ग्रहण हटने का नाम नहीं ले रहा है। हैंडओवर के 10 वर्ष बाद भी कनेक्शन धारकों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। जिम्मेदारों की मानें तो जल निगम द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन पूरी तरह से ध्वस्त है। इससे पानी खुलते ही कस्बे भर में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। अब अमृत-02 योजना के तहत नए सिरे से पाइपलाइन डाली जा रही है। इस परियोजना की पूरी होने के बाद ही यहां के लोगों को शुद्ध पेयजल मिल पाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बभनान में वर्ष 2008 में यहां की लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर में पानी की टंकी का निर्माण किया गया। इसके बाद नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए करीब 35 किमी पाइपलाइन बिछाई गई। इस पूरी योजना को तैयार होने में सात वर्ष का समय लगा और आठ करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में जल निगम की ओर से योजना को नगर पंचायत बभनान को हैंडओवर कर दिया गया। योजना हैंडओवर होने के बाद नगर पंचायत प्रशासन ने बभनान के विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों में कनेक्शन देना शुरू कर दिया। इस दौरान आउटसोर्सिंग से दो कर्मचारियों को पंप चलाने के नियुक्त किया गया। नगर पंचायत के दो सौ से अधिक घरों में प्रति कनेक्शन पांच सौ रुपये का चार्ज लेकर दिया गया। इसके बाद पानी की आपूर्ति शुरू की गई। पानी खुलते ही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जगह-जगह जलभराव होना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि जगह-जगह पाइप लाइन में लीकेज है। इसकी मरम्मत के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने कई लाख रुपये खर्च कर डाले, मगर लीकेज ठीक नहीं हो सकी। वर्तमान में नगर पंचायत में निवास करने वाले लगभग 25 हजार वाशिंदों को शुद्ध पेयजल घर तक आने का इंतजार है। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक सहित स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शुद्ध पेयजल पाइप लाइन योजना शुरू करने की मांग की जा रही है लेकिन जिम्मेदारों के माथे पर तनिक भी बल नहीं पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों में अवधेश कुमार, विजय, सुनील कुमार, आशीष, कल्लू, विशाल, राजेश, विनय, रवि, सुनील मोदनवाल का कहना है कि कनेक्शन लेने के बाद आज तक पानी नहीं आया है। इसके चलते छोटे हैंडपंप से पानी लेना पड़ रहा है। लोगों ने मांग किया है कि जल्द ही यह व्यवस्था बहाल की जाए।


इस बावत सहायक अभियंता जल निगम नगरीय अविनाश यादव ने बताया कि नगर पंचायत बभनान में अब अमृत-02 योजना के तहत नए सिरे से पानी का टंकी निर्माण किया जा रहा है, पाइपलाइन डाली जा रही है। इसके पूरा होते ही लोगों को पेयजल व्यवस्था शुरू हो जाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed