{"_id":"6478e24788ffd3ad320aa638","slug":"education-marksheet-basti-news-c-7-1-190181-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अंकपत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए लगेगा यूपी बोर्ड का कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अंकपत्र की त्रुटियों को ठीक करने के लिए लगेगा यूपी बोर्ड का कैंप
Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा एवं परिणाम घोषित हो गया है। मार्कशीट में जन्मतिथि, नाम, माता-पिता के नाम आदि गलती प्रिंट होने पर सुधार कराने के लिए विद्यार्थी और अभिभावक बोर्ड के चक्कर लगाते थे। जिसको देखते हुए बोर्ड ने पहली बार जिलों में कैंप लगाकर इस प्रकार की गलतियों को तुरंत ठीक करने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने अब अंकपत्रों और प्रमाणपत्रों की त्रुटियां ठीक कराने के लिए विद्यार्थी को बोर्ड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बल्कि यूपी बोर्ड उनके जिले में कैंप लगाकर ठीक किया जाएगा।
जिले में कुल 389 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। जिसमें 23 राजकीय, 70 वित्त पोषित और 296 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं। यूपी बोर्ड के परीक्षा हाईस्कूल में 40288 तथा इंटरमीडिएट में 42421 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए हैं। हाईस्कूल में 32228 और इंटर में 39621 परीक्षार्थी पास है। मार्कशीट में नाम, उम्र या कोई पर त्रुटि होने ठीक करने के लिए कैंप लगाया जाएगा। जो जिले के किसी भी आयोजित होगा। यूपी बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने यह कैंप 12 से 30 जून के बीच आयोजित करने के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
मार्कशीट में गलती प्रिंट होने पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को क्षेत्रीय कार्यालय तक जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन मामलों को निस्तारण के उद्देश्य से पहली बार जिले स्तर पर कैंप लगाने के निर्देश प्राप्त हुआ है। क्षेत्रीय कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें गठित की जाएंगी उनके निर्देश के अनुसार कैंप का आयोजन किया जायेगा।
-डीएस यादव, डीआईओएस