फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Education has become expensive, healthcare system in shambles: Sanjay

शिक्षा हुई महंगी, स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल : संजय

Fri, 09 Oct 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Education has become expensive, healthcare system in shambles: Sanjay
हर्रैया।कसबे के बी आर इंटर कालेज मैदान में आप नेता संजय सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करते हु - फोटो : Archive
हर्रैया। आम आदमी पार्टी के नेता राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा महंगी हो गई है। दूसरी तरफ स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाली से जूझ रही है। सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर करने व वोट चोरी कर सरकार बनाने का भी आरोप लगाया। बृहस्पतिवार को बीआर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को वह संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के अस्सी बीस वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग बच्चों की फीस की बात करते हैं, और प्रदेश के मुखिया अस्सी बीस में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तबसे सांविधानिक संस्थाओं को कमजोर कर उनका दुरुपयोग करने का प्रयास हुआ है। संविधान की मंशा के विरुद्ध चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कर भाजपा वोट चोरी करवा रही है। देश में 13 करोड़ वोट चोरी हो गए। जिसकी बदौलत हरियाणा, दिल्ली, बिहार, बंगाल और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में भाजपा ने सरकार बना ली। केंद्र व प्रदेश सरकार के सरकारी विद्यालयों के बंद किए जाने की नीति पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि भाजपा शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रहा है। आम आदमी पार्टी की सोच शिक्षित बनेगा इंडिया तभी आगे बढ़ेगा इंडिया की है। देश भर में एक लाख से अधिक स्कूल भाजपा सरकार ने बंद करा दिए।
विज्ञापन

एक लाख तीस हजार सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक हैं। करीब एक लाख स्कूलों में बिजली तक नहीं हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रहते सरकारी स्कूलों की व्यवस्था की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थी। इस सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बुरा है। भाजपा सरकार बुनियादी सुविधाओं की बात नहीं करती। कहा कि पीएम ने कहा था कि हर गांव में श्मशान बनवा दिया जाएगा। कोरोना में हर गांव श्मशान बन गए। दो करोड़ की नौकरी देने का वादा करने वाले गोबर व गौमूत्र से रोजगार की बात करते हैं। चुनावों में धर्म व जाति के नाम पर वोट लेने वाले किसी के नहीं हैं। श्रीराम मंदिर का चढ़ावा तक नहीं छोड़ा गया। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने संबोधित किया। विनय पटेल, पतिराम आजाद, सुभाष वर्मा, कुलदीप श्रीवास्तव, दिलीप यादव, सुखराम, वंश बहादुर, मनोज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed