फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   education

नौ परिषदीय स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं

Wed, 11 Sep 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
education
नौ परिषदीय स्कूलों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सदर ब्लॉक के नौ परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को पीने के लिए शुद्ध पानी तक की व्यवस्था नहीं है। बीएसए अरुण कुमार के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने सदर ब्लॉक के सभी परिषदीय स्कूलों की जांच की। जांच रिपोर्ट में बीईओ ने हैंडपंपों से दूषित पानी निकलने की बात कही है। आख्या में पांच विद्यालयों के भवनों को जर्जर भी बताया गया है।
शासन ने बीएसए से परिषदीय विद्यालयों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। जिस पर बीएसए ने सभी ब्लॉकों के बीईओ से परिषदीय विद्यालयों की जांच कर आख्या मांगी है। जिसमें बस्ती सदर ब्लॉक के बीईओ इंद्रजीत कुमार की जांच आख्या चौंकाने वाली है। बीईओ की जांच रिपोर्ट में सदर विकास खंड के न्याय पंचायत मरवटिया के मरवटिया, टेमा, बकैनियाद्वीप, बारीजोत, नचना व गोटवा एवं रामपुर के बहलोलवा, महसों के निपनियां, जोगिया के बनगवां स्कूलों में लगे हैंडपंपों से बदबूदार, पीला व बालू युुक्त पानी निकलने की बात कही गई। ऐसे में संबंधित विद्यालयों के बच्चे दूषित पानी से अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

सदर बीईओ की जांच में न्याय पंचायत मरवटिया के गोटवा व बकैनियाद्वीप प्रथम के विद्यालय भवन पुराने होने की बात भी कही गई है। न्याय पंचायत जिगिना के जामडीह व गनेशपुर के गौरा स्थित परिषदीय विद्यालय के भवन भी जर्जर हो चुके हैं। न्याय पंचायत रामपुर के बहलोलवा स्थित विद्यालय की छत व दीवारें जर्जर हो चुुकी हैं। बरसात में छत से पानी टपकता है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई में बाधा पैदा होती है। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि सभी विकास खंडों के बीईओ से जर्जर भवनों व पेयजल व्यवस्था की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है। सभी बीईओ की जांच रिपोर्ट शासन को जल्द भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed