फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Educated youngman protest for job

थाली बजाते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 May 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Educated youngman protest for  job
नौकरी के लिए शिक्षित युवाओं ने बजाई थाली
विज्ञापन

बस्ती। भारतीय बेरोजगार मोर्चा के बैनर तले बेरोजगार युवकों ने नौकरी के लिए मंगलवार को थाली बजाई। एपीएन डिग्री कॉलेज से जुलूस की शक्ल में थाली बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने सरकारी नौकरियों में भर्ती पर लगी पाबंदी हटाने और रोजगार नहीं मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की है।

मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से देशभर में चिंताजनक हालात पैदा हुए। लॉकडाउन की वजह से पिछले साल से अब तक लाखों लोगों की नौकरियां चली गईं। इससे युवा वर्ग बेहद तनाव में है। फिर भी बेरोजगारी पर कोई आवाज नहीं उठा रहा है। यही वजह है कि भारतीय बेरोजगार मोर्चा को आगे आना पड़ा। आंदोलन के दूसरे चरण में देश के 550 जिलों में प्रदर्शन किया गया। इसे देशव्यापी थाली पीटो आंदोलन का नाम दिया गया है। मोर्चा की मांग है कि सरकारी नौकरियों की भर्ती पर लगी पाबंदी हटाई जाए। जब तक नौकरी नहीं मिलती, तब तक सुशिक्षित युवकों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। ठेका प्रथा को बंद कर स्थायी नियुक्ति की जाए। उम्र की सीमा खत्म होने से पहले सुशिक्षित युवाओं को रोजगार दिया जाए। सभी प्रकार की नौकरी में महिलाओं को संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिया जाए। प्रदर्शन में बुद्ध प्रिय, हृदय गौतम, दयानिधि आनंद, आरके भारतियन, रामसुमेर यादव, बुद्धेश राना, अजय, राम आशीष, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed