{"_id":"62716db98073582a3c1921fc","slug":"ed-ul-fitar-celebarated-basti-news-gkp435599796","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-फितर: खुदा के सजदे में बंदों ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-फितर: खुदा के सजदे में बंदों ने नवाया शीश
विज्ञापन
जनपद में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-फितर
बस्ती। ईद-उल-फितर पर मंगलवार को अकीदतमंदों ने पारंपरिक परिधानों में जिले की 326 मस्जिदों और 157 ईदगाहों पर अल्लाह की खिदमत में नमाज अदा की। एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। बड़ों ने अपने छोटों को ईदी दी। गरीबों में जकात बांटे गए। 30 दिन रोजे रखने के बाद अकीदतमंदों का जोश देखने लायक था। दिन में कड़ाके की धूप के बावजूद लोग ईदगाह पर पहुंचे। बड़े-बूढे़ व बच्चे भी मेलों में खरीदारी करते नजर आए।
शहर की प्रमुख 20 मस्जिदों पर विशेषज्ञ नमाज अदा की गई। ईदगाह कड़र, खैर इंटर कॉलेज, टाउन क्लब जीएन मस्जिद, निसार साहब मस्जिद बालक राम के सामने, राम प्रसाद गली छोटी मस्जिद, अजुंमन मस्जिद गांधी नगर, जामिया हनफिया रहमतगंज, दारूल उलूम एवं दरिया खां, गड़गोडिया एवं कसाईबाड़ा, जिला अस्पताल एवं कर्बला, दक्षिण दरवाजा, चिकवा टोला एवं अंजुमन पुरानी बस्ती, पंचायती मंदिर के बगल व पठान टोला, रेलवे स्टेशन मस्जिद तथा कटरा मस्जिद में सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक नमाज अदा की जाती रही।
डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी , सीओ हर्रैया , सीओ कलवारी, सीओ रुधौली, कोतवाल, एसओ पुरानी बस्ती के अलावा स्वाट टीम व क्यूआरटी की कई टीमें मुस्तैद रहीं।आयोजन में क्षेत्रीय लेखपालों की ड्यूटी लगाई थी। राजस्व निरीक्षकों को उनके अपने क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया था। ईद की नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई ईद
भानपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद को लेकर काफी उत्साह रहा। सुबह से ही लोग तैयार होकर गांव के मस्जिदों और ईदगाहों में पहुंचे और एक साथ ईद की नमाज अदा कर परिवार और समाज में अमन की दुआ की। एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, एक-दूसरे के घर जाकर सेंवई और अन्य बने पकवानों का स्वाद चखा। नमाज के मौके पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर तहसील और पुलिस प्रशासन मुुस्तैद रहा। ईद को लेकर बड़ों के साथ बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। तहसील क्षेत्र के रामनगर ब्लॉक में भानपुर, खैरा, पिरैला गरीब, गदापुरचक, इब्राहिम चक, सेखापुर चकदोस्त मोहम्मद, आदमपुर, रामनगर, नरखोरिया, परसाकुतुब, बड़ौगी, मझौवा रामप्रसाद, कोहड़ा, तुसायल, मझारीबजार, खम्हरिया पूरब, खम्हरिया पश्चिम, पिरैला नरहरिया, चेरुईया, बारहकोनी, भोलापुर, चंदोखा, करमहिया, बड़ोखर सहित सभी मुस्लिम बहुल गांवों मे पूरे जोश और उत्साह के साथ लोगों ने ईद मनाई। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार सुबह ही क्षेत्र में ईंद की नमाज अदा की गई है। क्षेत्र के सोनहा, पचमोहनी, भानपुर, देईपार, चौकवा, गौहनिया, रामपुर मुड़री, करीमनगर, हसनापुर, आमा, तेनुआ, मैनी, छनवतिया, धवाय, तुसायल, बंजरिया सहित 17 ईदगाह व 56 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सोनहा थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह फोर्स के साथ क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत सहित क्षेत्र के पोखरा बाजार, पोखरनी, ढोडऊपुर, रजली आदि जगहों पर ईद की नमाज पढ़ी गई। जामा मस्जिद के ईमाम हाफिज गुलाम यजदानी मिसबाही ने ईद की नमाज के बाद खुतबा पढ़ा। इसके बाद एक दूसरे को मुबारकबाद दिए।
ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई
सोनहा/ पैकोलिया। सोनहा थाना के तहत पचमोहनी, भानपुर, देईपार, चौकवा, गौहनिया, रामपुर मुड़री, करीमनगर, रामनगर, हसनापुर, आमा, तेनुआ, मैनी, छनवतिया, तुसायल, बंजरिया सहित 17 ईदगाहों व 56 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। सोनहा थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति कायम करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पैकोलिया थानांतर्गत मझौआ चौधरी, पुरैनाखास, ऐनपुर, कुर्दा में ईदगाह पर और नरसिंहपुर, बेलभरिया, गुलरिहवा, मदनापुर, भीटी मिश्र, बेलघाट, इमलिया, पेड़रिया, मुस्लिम पैकोलिया, पैकोलिया वरुवार, पिकौरा चौधरी, संथुवा, मरवटिया, पकड़ी जप्ती, तेनुआ, चोरगली, सरनागी, सोनहटी में मस्जिद में ईद की नमाज पढ़ी गई। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि सभी स्थानों पर पुलिस मौजूद रही।