फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   E-rickshaw overturns after being hit by a tractor; two, including a woman, critically injured

Basti News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, महिला समेत दो गंभीर

Fri, 16 Oct 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after being hit by a tractor; two, including a woman, critically injured
कप्तानगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। चालक और महिला यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर कप्तानगंज-दुबौलिया मार्ग पर महिला यात्री को लेकर ई रिक्शा चालक दुबौलिया की तरफ आ रहा था। वायरलेस चौराहे के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में भरुकहवा निवासी चालक राजेश कुमार (24) और पैकोलिया थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर की मंजू (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

मौके पर आए एसआई रामफल चौरसिया ने घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed