फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dukaan mein chori

बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान में लाखों की चोरी

Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dukaan mein chori
बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन

हर्रैया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के घाटमपुर रानी गांव के समीप एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर करीब साढ़े चार लाख की दस टन सरिया, कंप्यूटराइज कांटा, इन्वर्टर व बैटरी सहित करीब ढाई हजार नकद उठा ले गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थाना क्षेत्र के जिवधरपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह गुड्डू की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान बभनान रोड पर हर्रैया पैकोलिया थाना की सीमा के करीब है। दुकान पर गांव का ही रहने वाला बबलू बतौर कर्मचारी देखरेख करता है। मंगलवार शाम बबलू दुकान का अगले व पिछले शटर में ताला बंद कर अन्य मजदूरों के साथ घर चला गया। बुधवार सुबह जब वह मजदूरों के साथ दुकान खोलने पहुंचा तो किसी भारी वाहन के पहिए का निशान देख अनहोनी की आशंका से पीछे की तरफ पहुंच गया। दुकान के पीछे चोरों ने राड की सहायता से शटर तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। दुकान में रखा करीब दस टन सरिया, इन्वर्टर, एक बैटरी, कंप्यूटराइज कांटा व काउंटर में रखा करीब ढाई हजार नकद चुरा ले गए। बबलू ने घटना की जानकारी दुकान स्वामी अशोक को दी। मौके पर पहुंचे अशोक सिंह ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व कर्मियों से पूछताछ कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फोरेंसिक व एसओजी टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
चोरों ने जिस ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया है उससे लगता है कि चोरों ने आसपास की लोकेशन का पहले से रेकी कर पता कर लिया था। जिस स्थान पर वारदात हुई है वहां से पैकोलिया थाना क्षेत्र की सीमा बमुश्किल एक सौ मीटर ही है। यही नहीं दुकान के समीप ही एक पेट्रोल पंप भी है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि सीसीटीवी के हार्ड डिस्क में घटना करीब साढ़े ग्यारह बजे के होने की बात सामने आ रही है और उस समय हर्रैया थानाध्यक्ष व उनके साथ पुलिस टीम की मौजूदगी भी उसी रोड पर एक किमी पहले एक विद्यालय के कार्यक्रम में थी। भीड़भाड़ वाले रोड पर हुई चोरी की घटना से 112 डायल पुलिस की गश्त व सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed