फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to Kartik Purnima and Parikrama fair, there was an increase in the crowd in Bhatni passenger train.

Basti News: कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला के चलते भटनी पैसेंजर ट्रेन में बढ़ी भीड़

Sun, 02 Nov 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 02 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Due to Kartik Purnima and Parikrama fair, there was an increase in the crowd in Bhatni passenger train.
प्लेटफार्म पर यात्रियों की भीड़,हालांकि लौटने वाली ट्रेनों में है जबरदस्त भीड़- संवाद - फोटो : samvad
गौर। अयोध्या धाम में चल रहे कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला के चलते भटनी जंक्शन से चलकर गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर के रास्ते अयोध्या जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। गोरखपुर से अयोध्या के बीच कोई मेला स्पेशल ट्रेन न चलाए जाने से पैसेंजर ट्रेन में बेशुमार भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गोंडा-अयोध्या धाम मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है। मेला विशेष ट्रेन गोंडा, मनकापुर, कटरा के रास्ते अयोध्या तक चलाई जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही मनकापुर-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन मनकापुर जंक्शन से गोंडा जंक्शन तक प्रतिदिन चल रही है।
जबकि बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर से अयोध्या के बीच में कोई मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन नहीं कराया जा रहा है। इससे भटनी-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन में ज्यादा भीड़ हो रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से गोंडा-अयोध्या व मनकापुर-गोंडा बीच में मेला अनारक्षित विशेष ट्रेन का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर, बस्ती के रास्ते अयोध्या को जाने वाली भटनी-अयोध्या पैसेंजर, वंदे भारत एक्सप्रेस एवं अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन नियमित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed