फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Due to high flight from Ayodhya, high alert in Basti also... search operation going on

Basti News: अयोध्या की ऊंची उड़ान से बस्ती में भी हाई अलर्ट... चल रहा सर्च अभियान

Sun, 31 Dec 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 31 Dec 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Due to high flight from Ayodhya, high alert in Basti also... search operation going on
हाईवे पर स्थित एक होटल की जांच करती पुलिस टीम
बस्ती। अयोध्या का आभा अब वैश्विक स्तर पर विस्तार ले रहा है। यहां की ऊंची उड़ान ने पड़ोस के बस्ती मंडल को भी हाई अलर्ट मोड में डाल दिया है। होटलों, ढाबों और हाईवे की सड़कों पर सर्च अभियान चल रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम रात भर दौड़भाग कर रही है। हर तरफ प्रशासन की पैनी नजर है। इंडो-नेपाल बाॅर्डर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। यहां संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

अयोध्या में एयरपोर्ट बनकर तैयार है। वहीं श्री रामलला का नव्य और दिव्य मंदिर भी मूर्तरूप लेने वाला है। 22 जनवरी को श्री रामलला अपने विग्रह में विराजेंगे। इस भव्य आयोजन के चलते बस्ती मंडल को हाई अलर्ट कर दिया गया है। क्योंकि बस्ती और अयोध्या के बीच केवल सरयू नदी का फासला है। ऐसे में प्रशासन यहां की गतिविधियों को लेकर सतर्क हो गया है। बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर तीनों जनपदों के डीएम और एसपी को कमिश्नर अखिलेश सिंह और आईजी आरके भारद्वाज ने संयुक्त रूप से सचेत किया है। किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार के हलचल पर प्रशासन फौरी तौर पर अलर्ट हो जाएगा।
विज्ञापन

सर्च अभियान पिछले एक हफ्ते से चल रहा है। अयोध्या में 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री के दौरे के बाद भी पुलिस सतर्क है। बाहर से आने वालों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। होटल प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश है कि उनके यहां ठहरने वाले लोगों की आईडी की एक प्रति अनिवार्य रूप से जमा की जाए। उनके आने-जाने के समय के साथ कारण भी स्पष्ट रूप से दर्ज होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
एएसपी, सीओ स्तर के अधिकारी कर रहे चेकिंग
शहर से लेकर गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर स्थित होटलों और ढाबों पर एएसपी और सीओ स्तर के अधिकारी टीम के साथ सघन चेकिंग कर रहे हैं। बाहरी लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। स्पष्ट कारण जानने के बाद ही टीम आगे बढ़ रही है। प्रशासन की इस सक्रियता से होटलों और ढाबों के संचालक भी सतर्क हो गए है। ग्राहकों के पहुंचते ही उन्हें प्रशासनिक सख्ती के माहौल से अवगत करा दिया जा रहा है। किसी तरह की अशोभनीय हरकत से ग्राहकों को मना कर दिया जा रहा है।
...
इंडो- नेपाल सीमा पर पुलिस सतर्क
आईजी आरके भारद्वाज के निर्देश पर इंडो- नेपाल सीमा क्षेत्र से जुड़े मंडल के आधा दर्जन थानों की पुलिस सतर्क हो गई है। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। गैर जनपद एवं राज्यों के नंबर की गाड़ियों को रोक कर तलाशी ली जा रही है। यात्रियों से पूछताछ के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जा रहा है। बस्ती-बढ़नी एवं बस्ती-सिद्धार्थनगर हाईवे पर रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है। टोल प्लाजा पर भी टीमें मुस्तैद की गई हैं। संदिग्ध लगने पर वाहनों को रोककर चेक किया जा रहा है।
...

संभलिए, कहीं महंगा न पड़ जाए नए साल का जश्न
नए साल का जश्न भी इस बार महंगा पड़ सकता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस पहरा दे रही है। ऐसे में नशे की हालत में बाहर हुड़दंग मचाना नुकसान पहुंचा सकता है। शराब पीकर वाहन चलाने पर भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस और यातायात पुलिस की टीमें अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश है कि हुड़दंगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात जश्न के बहाने उपद्रव करने वालों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। यह टीमें रास्तों, सार्वजनिक स्थानों से लेकर होटलों व ढाबों की चेकिंग करेंगी।
...
बिना अनुमति के नहीं होगा आयोजन

प्रशासन ने जिन होटलों को लाइसेंस दिए हैं, सिर्फ वहीं नए साल के कार्यक्रम हो सकेंगे। जिन होटलों में बार हैं, वहां सीमित तौर पर कार्यक्रम कराए जा सकेंगे। अगर कहीं बिना अनुमति के आयोजन होता मिला या हुड़दंग हुआ तो पुलिस होटल या संबंधित संस्थान के संचालकों पर केस दर्ज करेगी।

...
कोट
मंडल के तीनों जिलों बस्ती, संतकबीरनगर और सिर्द्धानगर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासकर पुलिस टीमों को मुस्तैद रहना होगा। अयोध्या और नए साल के दृष्टिगत एहतियातन पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी।
-आरके भारद्वाज, आईजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed