फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   due to cold girl died

जानलेवा हुई ठंड, बालिका की मौत

Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM IST
basti
basti Updated Tue, 09 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
due to cold girl died
अलाव तापते लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

पछुआ हवाओं से मिलकर ठंड कहर ढाने लगी है। लगातार दूसरे दिन भी मौत का सिलसिला भी चल रहा है। मंगलवार सुबह ठंड से 12 वर्षीय बालिका की हालत बिगड़ी और कुछ ही घंटे में मौत हो गई। पारा भी 5-6 डिग्री सेल्सियस पर गोते लगाता रहा। हाड़ कंपा देनी वाली ठंड में बूढ़ा क्या जवान हर कोई बेहाल है। हल्की सी चूक जानलेवा हो रही है। लोग कपड़ों से खुद को तो सुरक्षित रख रहे हैं लेकिन कामकाजी लोग ब्लोअर, हीटर, अलाव सबसे पहले ढूंढ रहे हैं। स्कूल बंद होने से बच्चे सुरक्षित तो हैं लेकिन घर को अस्त-व्यस्त कर दे रहे हैं। महिलाओं की सबसे ज्यादा परेशानी कपड़े स़ुखाने को लेकर आ पड़ी है। वहीं, सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना किसानों को करना पड़ रहा है। जहां ठंड से अब तक तीन की मौत हो चुकी है। रात और सुबह में छाया घना कोहरा सफर के लिए भी मुसीबत बना है।
बालिका की अचानक बिगड़ी तबीयत
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक ओझागंज बाजार की 12 वर्षीय आकांक्षा पुत्री आशीष मंगलवार की सुबह चाय पी तब तक ठीक थी। सुबह करीब नौ बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार वालों ने बताया कि आकांक्षा ने अधिक ठंड लगने की बात कही। जब तक लोग समझ पाते वह बेसुध हो गई। आनन-फानन में कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के तैयारी की जा रही थी कि आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में अंत्येष्टि कर दी। हर्रैया के तहसीलदार नवीन प्रसाद ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई जा रही है। प्रधान इशरार ने बताया कि ठंड से ही बालिका की मौत हुई है।
विज्ञापन

फोटो
तहसील प्रशासन का कंबल विधायक ने बांटा
अमर उजाला ब्यूरो 
भानपुर। 
कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों को बचाने के लिए मंगलवार को तहसील प्रशासन की ओर से कंबल वितरण का आयोजन किया गया। इसका वितरण क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने किया। वितरण के दौरान विधायक लोगों के बीच पहुंचे और उनका हाल जाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं, एसडीएम अमनदीप डुली और तहसीलदार जसीम अहमद के साथ मिलकर कंबल भेंट किया। इस कार्यक्रम में चार सौ गरीबों में कंबल वितरित किए गए हैं। हालांकि, कार्यक्रम में देर से पहुंचने वाले कुछ लोगों को खाली हाथ भी लौटना मगर तहसीलदार ने बताया कि जिन लोगों को कंबल नहीं मिल पाए हैं उनके लिए भी व्यवस्था कराई जाएगी। इस मौके पर रामराज सिंह, बलराम सिंह, मनोज सिंह, विवेकानंद पांडेय, पिंटू यादव, बेचन सिंह, गिरजेश सिंह, राम उजागिर चौधरी, बब्लू सिंह, मनोज चौहान, राम सनेही सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो दिन बंद रहेंगे इंटर तक के विद्यालय
बस्ती। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से बारह तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि स्कूल बंद सिर्फ बच्चों के लिए रहेगा, शिक्षक नियमित की भांति विद्यालय जाएंगे और वहां कार्यों का निष्पादन करेंगे। बताया कि यह निर्णय कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया गया। 


प्रधान ने जलवाया अलाव
महराजगंज। कप्तानगंज ब्लॉक के परिवारपर गांव के प्रधान अखिलेश कुमार चौधरी ने ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत के रकबा, रौताइनपुर, परिवारपर, अतरौड़ा पुरवे पर निजी खर्च से अलाव जलवाया। गांव के विपिन सिंह, विजयपाल सिंह, दयाशंकर, पवन कुमार ने बताया कि गांव में अलाव जलने से सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed