{"_id":"68e43181fbeb25a10c034df8","slug":"driver-sacked-for-favouring-colleague-basti-news-c-207-1-sgkp1006-145354-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: साथी की तरफदारी करने पर चालक को किया बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: साथी की तरफदारी करने पर चालक को किया बर्खास्त
Tue, 07 Oct 2025 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज डिपो में चालान कटने पर हंगामा कर रहे संविदा चालकों की तरफदारी करने वाले चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। एआरएम आयुष भटनागर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करते हुए संविदा चालक अरुण दूबे को सेवा से बर्खास्त कर उनकी जमा प्रतिभूति जब्त कर ली है।
तीन अक्तूबर को एआरएम कार्यालय में आय की समीक्षा बैठक चल रही थी, तभी संविदा चालक प्रमोद उपाध्याय फोन पर संपर्क करके वहां पहुंचे। उनके साथ संविदा चालक अरुण दूबे और अन्य कर्मचारी भी आए। एआरएम के अनुसार गोरखपुर में गलत पार्किंग पर प्रमोद उपाध्याय की बस का 3500 रुपये का चालान हुआ था, जिसकी राशि जमा कर निगम ने उनके मानदेय से वसूलने का निर्देश दिया था। इसी बात पर चालक प्रमोद उपाध्याय नाराज हुए।
उनकी तरफदारी करते हुए साथी चालक अरुण दूबे ने कार्यालय में अभद्रता और हाथापाई की कोशिश की। अन्य कर्मचारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। एआरएम के अनुसार, इस घटना से कार्यालय और बस स्टेशन में अराजकता व दहशत का माहौल बन गया। पूर्व में भी संबंधित चालक को अभद्रता के कारण हटाया गया था, लेकिन समिति की अनुशंसा पर एक और अवसर दिया गया था। सुधार न दिखने पर अब संविदा समाप्त कर दी गई है।संवाद