{"_id":"65fc91dadf53c17ffc01a4b4","slug":"drinking-water-supply-to-500-houses-disrupted-for-two-days-basti-news-c-207-1-sgkp1004-113505-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिन से 500 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिन से 500 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित
Fri, 22 Mar 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत नगर बाजार का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार। मोटर खराब होने से नगर पंचायत के करीब 500 घरों में दो दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पंचायत स्थित ओवरहेड टैंक से लोगों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। दो दिन पहले मोटर खराब होने की वजह से आपूर्ति बंद है। लोगों का आरोप है कि इसे ठीक कराने में नगर पंचायत का कोई जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासी रमेश चौधरी, सतीश कुमार, सरताज आदि ने बताया कि बुधवार शाम से पानी की आपूर्ति बंद है। ऐसे में हैंडपंप का पानी पीना पड़ रहा है। बताया कि आए दिन किसी न किसी खामी के चलते पानी आपूर्ति बंद रहती है। इसका स्थाई समाधान करने में जिम्मेदार रुचि नहीं ले रहा है। अधिशासी अभियंता उपहार गुप्ता ने कहा कि मोटर खराब हो गया है। जल्द ही ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल की जाएगी।