फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Drinking water supply disrupted in two wards for six months

Basti News: छह माह से दो वार्ड में पेयजल आपूर्ति बाधित

Sat, 24 Jun 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 24 Jun 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted in two wards for six months
मुण्डेरवा में पानी का सप्लाई वाधित होने पर दूसरे जगह से पानी भर कर ले जागे लोग।
मुंडेरवा। नगर पंचायत मुंडेरवा के दीनदयाल उपाध्याय नगर और अग्रसेन नगर में छह माह से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जिससे दोनों वार्ड के लोगों को पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में स्थापित ओवरहेड टैंक से पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

ऑपरेटर जय प्रकाश ने बताया कि कस्बे में नाली निर्माण का कार्य चल रहा है, जिससे पेयजल आपूर्ति बंद कर दी गई है। स्थानीय निवासी बदरे आलम, टीकू पांडेय, सत्य प्रकाश जायसवाल, पिंटू पांडेय, देवी सहाय, बलराम, विजय लक्ष्मी आदि ने बताया कि पानी न मिलने से गर्मी में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग धुसवा से गैलन और बाल्टी में पानी भरकर ले जाते हैं। अधिशासी अधिकारी कीर्ति सिंह ने बताया कि नाली निर्माण के कारण कुछ दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। दोनों वार्ड में नए सिरे से पाइपलाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed