फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dr. YD Singh was rich in personality: CM

विराट व्यक्तित्व के धनी थे डॉ. वाईडी सिंह : सीएम

Wed, 29 Mar 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 29 Mar 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. YD Singh was rich in personality: CM
बस्ती के दुबौलिया में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्व. डा.वाईडी सिंह के जीवन पर आधारित पुस्तक का वि
दुबौलिया। क्षेत्र के एडी एकेडमी के संस्थापक और भूतपूर्व एमएलसी डॉ.वाईडी सिंह पर लिखित पुस्तक %अविस्मरणीय स्मृतियां% का विमोचन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विराट व्यक्तित्व का धनी बताया। कहा कि डॉ. वाईडी सिंह हर जिम्मेदारी को इतने मन से निभाते थे कि लोग याद करते हैं। उन्होंने शिक्षा, बागवानी, गोवंश संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य किया। इंसेफेलाइटिस के दौरान बच्चों की जान बचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को नकारा नहीं जा सकता है। कहा कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने खूब काम किया। बाल रोग विभाग को वह नई ऊंचाइयों पर लेकर गए। उन्हें दिखाने के लिए बलिया, बिहार, नेपाल तक से लोग आते थे। कई बार लोग मुझसे डॉक्टर साहब को दिखाने की सिफारिश भी करवाते थे। कहा कि पहले सरकारें बीआरडी मेडिकल कॉलेज को बहुत कम बजट देती थीं। तब डॉ. वाईडी सिंह अपने पास से रुपये लगाकर लोगों की सेवा करते थे। उन्होंने सरकारी सेवा में रहते हुए समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह हर शनिवार, रविवार बस्ती आकर बच्चों का निशुल्क इलाज करते थे। उन्होंने बच्चों को गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए अपने पैतृक गांव छपिया में जूनियर हाईस्कूल और धर्मूपुर में एकेडमी की स्थापना की। गोवंशों के संरक्षण के लिए तीन एकड़ जमीन दान में दी। कहा कि डॉ. वाईडी सिंह संवेदनशील व्यक्ति के रूप में हमेशा याद किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन मानवी सिंह ने किया।
विज्ञापन

-------
कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय, शिक्षक विधायक ध्रुव चंद्र त्रिपाठी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, राजमाता आसमां सिंह, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, आईजी आरके भारद्वाज, सुरंगमा सिंह, पल्लवी सिंह, सत्यव्रत सिंह, आलोक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed