{"_id":"6a2c5ebd69f61386b50245a5","slug":"dr-ambedkars-statue-vandalized-basti-news-c-207-1-bst1006-160418-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के सल्टौआ-मॉनिकचंद मार्ग पर स्थित विशुनपुरवा गांव में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने खंडित कर दिया। इससे अनुयायियों में आक्रोश फैल गया। इसकी सूचना डॉयल 112 पर दी गई।
सूचना पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी और थानाध्यक्ष वॉल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंचकर गए। दोनों अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया। सीओ सिटी ने तत्काल नई प्रतिमा लाने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में नई प्रतिमा स्थापित की गई।
सीओ सिटी ने कहा कि अराजक तत्वों की खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी है। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से आंबेडकर मैदान की पैमाइश और चहारदीवारी कराने की मांग की है। संवाद