फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   double decker bus full of baratis collided with truck

Basti News: बरातियों से भरी डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, बाल-बाल बची जान, 19 घायल

Mon, 30 Jan 2023 01:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 30 Jan 2023 01:25 PM IST
सार

दरोगा प्रसाद के बेटे सहायक आयकर अधिकारी अनुज कुमार ग्राम व थाना जनता बाजार जिला सिवान बिहार से तीन महिला सहित 50 बारातियों को लेकर डबल डेकर की बस रविवार की शाम को यहां से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित मैरिज हाल के लिए निकली थी। इस बीच रविवार की भोर यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
double decker bus full of baratis collided with truck
बस्ती में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार से लखनऊ के लिए जा रही 50 बारातियों से भरी डबल डेकर की बस सोमवार की सुबह लगभग छह बजे मुंडेरवा थाना क्षेत्र के परसा मुजहना चौराहे पर गोरखपुर लखनऊ लेन में बस्ती की ओर मुड़ रहे ट्रक में जा भिड़ी। इस घटना में 15 पुरूष तीन महिला व एक बालक सहित कुल 19 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मुंडेरवा थानाध्यक्ष अरविंद शाही के नेतृत्व में खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज चन्द्र प्रकाश यादव ,एसएसआई कन्हैया पाण्डेय कांस्टेबल विशाल चौधरी, सुनील सिंह, मिथलेश यादव, अवधेश यादव, शिवकुमार मय टीम पहुंचकर तीन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


घायलों की पहचान जगदीश कुशवाहा (50) पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी पश्चिमी चंपारण थाना वाल्मीकि नगर बिहार, अभय कुमार (50) पुत्र चंद्रभूषण निवासी जनता बाजार जिला छपरा सारंग बिहार, क्षलीप लाल (52) पुत्र धर्मदेव निवासी भंटापोखर थाना व जनपद सिवान -बिहार, अंकुर कुमार (18) पुत्र उदयशंकर निवासी जनता बाजार जिला सारंग बिहार, गोविंद कुमार(36) बाबूलाल निवासी बाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण बिहार, ताजुद्दीन बस चालक (37) सदाबुद्दीन निवासी पलीमुदिनपुर जनपद अलीगढ़,आकाश कुमार (25) कामाख्या निवासी जनता बाजार जिला छपरा सारंग बिहार,संतोष कुमार(50) पुत्र महतो प्रसाद निवासी जनता बाजार छपरा सारंग बिहार, बृजेश कुमार (50) पुत्र लालबाबू निवासी लहलादपुर  बिहार, कविता (22) पुत्री विनोद कुमार निवासी वाल्मीकि नगर पश्चिमी चंपारण बिहार, गुड़िया (23) पुत्री हरिलाल प्रसाद निवासी लहलादपुर बिहार, मीरा देवी (51) पत्नी क्षलिप लाल निवासी भंटापोखर सिवान बिहार, रामेश्वर मेहतो (60) पुत्र बीपत मेहतो निवासी जनता बाजार छपरा सारंग बिहार, गोवर्धन ठाकुर (50) पुत्र ध्रुप ठाकुर निवासी जनता बाजार छपरा सारंग बिहार, विनोद (55) पुत्र पारस नाथ निवासी वाल्मिकी नगर बिहार, दरोगा प्रसाद (86) पुत्र राम स्वरूप निवासी लहलादपुर बिहार, रमेश पाण्डेय (51) पुत्र बालदेव निवासी पण्डितपुर जनता बाजार बिहार, विनयकुमार (35) पुत्र शीतला प्रसाद निवासी लहलादपुर बिहार, जीवन (10) पुत्र संतोष पता अज्ञात के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में बैठे बाराती प्रकाश ने बताया कि दरोगा प्रसाद के बेटे सहायक आयकर अधिकारी अनुज कुमार ग्राम व थाना जनता बाजार जिला सिवान बिहार से तीन महिला सहित 50 बारातियों को लेकर डबल डेकर की बस रविवार की शाम को यहां से उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित मैरिज हाल के लिए निकली थी। इस बीच रविवार की भोर यह हादसा हो गया। रविवार को शादी होनी है। शेष सुरक्षित 31 बारातियों को अन्य वाहन से लखनऊ के लिए भेजा गया।


वही खझौला पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि इस घटना के बाद लगभग एक घंटे के लिए परसा हज्जाम से इस लेन पर आने वाली वाहनों को दूसरे लेन पर डायवर्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed