{"_id":"62434cc6c0989f4c2b2ed9cd","slug":"doters-demanded-in-distt-hospital-basti-news-gkp431529164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय रोग व न्यूरो चिकित्सकों की हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय रोग व न्यूरो चिकित्सकों की हो तैनाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में हृदय रोग व न्यूरो चिकित्सकों की तैनाती पर जोर
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंगलवार को डीएम से मुलाकात कर जिला अस्पताल में हृदय रोग व न्यूरो चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
ज्ञापन में कर्मचारी समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ राज्य कर्मचारियों को प्रदत्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति उपलब्ध कराने के साथ ही बदहाल हो चुके सरकारी आवासों की मरम्मत एवं उसके नव निर्माण की भी मांग उठाई गई।
डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम आधार पाल ने बताया कि बस्ती मंडल मुख्यालय पर वर्षों से हृदयरोग एवं न्यूरो के चिकित्सक नहीं हैं। आए दिन इसके कारण लोगों की मौतें होती रहती हैं। यदि हृदयरोग विशेषज्ञ होते तो मंडलायुक्त की पत्नी को बचाया जा सकता था। अनेक कर्मचारी आए दिन हृदयाघात से दम तोड़ रहे हैं। जब तक वे लखनऊ या गोरखपुर पहुंचते हैं, अनेकों की मौत हो जाती है। यहीं नहीं न्यूरो सर्जन न होने के कारण लोगों का काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने जिलाधिकारी को बताया कि राज्य कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शासन स्तर पर स्वीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समय से नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति की बिल महीनों तक मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय में पड़ी रहती है। यही नहीं उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का सत्यापन न होने से कर्मचारियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विभागीय अधिकारी शासनादेश के बावजूद कर्मचारी संगठनों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराने में रुचि नहीं लेते। इस कारण से कर्मचारियों में स्वाभाविक आक्रोश है। कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक ने सरकारी आवासों की मरम्मत एवं नए आवास बनाए जाने की मांग की। कर्मचारी नेता राम अधार पाल ने बताया कि जिलाधिकारी ने गंभीरता से समस्याओं को सुना और उसके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में विकास भवन कर्मचारी संघ महामंत्री ओम प्रकाश, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, ग्राम्य विकास मिनीस्ट्रीरियल के अध्यक्ष मुकेश सोनकर, मंत्री सुजीत कुमार शामिल रहे।