{"_id":"61ed9e197c3dc56721599268","slug":"door-to-door-polio-abhiyan-pattern-follow-by-health-workers-basti-news-gkp424711512","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो अभियान की तर्ज पर माइक्रो प्लान बना घर-घर जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो अभियान की तर्ज पर माइक्रो प्लान बना घर-घर जाएगी टीम
विज्ञापन
माइक्रो प्लान : पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाएगी टीम
बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं को गांव तक पहुंचाने की मुहिम के तहत अब पोलियो अभियान की तर्ज पर माइक्रोप्लान तैयार होगा। इस अभियान की शुरूआत सोमवार से होगा। यह अभियान 29 जनवरी तक पूरे जिले में चलेगा।
अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम हर घर पर जाएगी, जहां वह नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती व शून्य से दो वर्ष के बच्चों का टीकाकरण करेगी। इसके अलावा गंभीर बीमार व बुजुर्गों की सूची बनाकर इसकी जानकारी संबंधित सीएचसी अधीक्षक को देगी। सीएचसी अधीक्षक उन्हें मेडिकल की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। ऐसे घर में टीम कोरोना किट भी उपलब्ध कराएगी।
हर घर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की मुहिम स्वास्थ्य महकमे ने छेड़ दी है। इसे अभियान बनाया गया है। जिले में तैनात 2245 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी हर घर पर जाएंगे। यहां वे जहां परिवार का ब्योरा एकत्रित करेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी ऐसे लोग जो कोरोना टीकाकरण से वंचित हैं उन्हें वैक्सीन लगाएंगे। इसके अलावा गर्भवती व शून्य से दो वर्ष के बच्चे जो नियमित टीकाकरण से वंचित हैं को भी जरूरत के अनुसार वैक्सीन लगाएंगे।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने कहा कि जिले में यह अभियान सोमवार से चलेगा। इन टीमों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। हर दिन एक टीम कम से कम 120 घरों का भ्रमण कर वहां का पूरा ब्योरा एकत्रित करेगी। इसकी सूचना हर दिन ब्लाक मुख्यालय पर दे दी जाएगी। डॉ. हुसैन ने कहा कि यह पूरा अभियान पल्स पोलियो की तर्ज पर ही चलेगा। अभियान के दौरान हर घर पर नंबर भी लगाए जाएंगे।