फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Don't use heat and sun as an excuse... must vote today

Basti News: गर्मी-धूप का न बनाएं बहाना... आज वोट देने बूथ तक जरूर जाना

Thu, 11 May 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 11 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Don't use heat and sun as an excuse... must vote today
 बच्चे को लेकर पोलिंग बूथ पर जाती महिला कर्मी।
बस्ती। तल्ख धूप हो या भीषण गर्मी, बारिश हो या गर्म हवाओं का झोंका...। मतदान करना तो सभी के लिए जरूरी है। संकल्प सभी का एक हो। कोई नहीं बहाना, वोट देने बूथ तक जरूर है जाना...। तभी यह सिद्ध होगा कि मताधिकार के प्रयोग के प्रति यहां का एक-एक नागरिक संजीदा है। अपने निकाय की नई सरकार चुनने का अवसर पांच साल बाद फिर आया है। यह उत्सव है लोकतंत्र का। इसका रंग गाढ़ा तभी होगा जब हम और आप मिलकर भागीदार बनेंगे। अधिक से अधिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं। सुबह, शाम, दोपहर जब भी उचित समझें, आज समय निकालकर अपने बूथ तक जरूर पहुंचे और अपने निकाय की स्वस्थ सरकार बनाएं। मतदान से एक भी नागरिक वंचित न रहे। इसके लिए बूथों पर सभी तरह की तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

जनपद के दस निकायों में अध्यक्ष एवं सदस्य पदों का 11 मई को चुनाव है। मतदान फीसदी बढ़ाने की जोर आजमाइश जिला प्रशासन एवं प्रत्याशी दोनों की तरफ से की जा रही है। जनपद के कुल 305 बूथों पर मतदान होना है। कुल 2 लाख 81 हजार 302 मतदाता हैं। यहीं लोग वोट देवता हैं। इसलिए, इन सभी से मतदान की भावनात्मक अपील सभी प्रत्याशियों की है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की कुछ ऐसी ही अपील अपने मतदाताओं से है।
विज्ञापन

---
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण हैं। जनमानस ही तय करता है कि उनकी लोकतांत्रिक सरकार कैसी होगी। निकाय चुनाव इसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। इसलिए इसमें भी पूरे उत्साह के साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होनी चाहिए। यह अवसर रोज नहीं आता है। पांच साल हमें अपने निकाय की नई सरकार चुनने का अवसर मिला हैं। शहरवासियों से अपील हैं कि लोकतंत्र के हित में सभी लोग 11 मई को अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदान अवश्य करें। -सीमा खरे, अध्यक्ष पद प्रत्याशी-भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

----
धूप, गर्मी कुछ भी हो मतदान अवश्य करें
धूप, गर्मी कुछ भी हो मतदान करने से वंचित नहीं रहना है। एक-एक मतदाता समय निकालकर अपने बूथ तक अवश्य पहुंचे। यदि लाइन में भी लगना पड़े तब भी डटे रहे। मतदान के बाद ही बूथ से बाहर निकलना होगा। क्योंकि मतदान ही हमारा संवैधानिक अधिकार है। इससे वंचित हुए तो जानिए राष्ट्र के उन्नति में हमारा योगदान कम होगा। शहरवासियों से अपील है कि नगर पालिका चुनाव में बढ़चढ़कर भागीदारी लें। आज के दिन मतदान कर एक स्वस्थ सरकार का चुनाव करें। -नेहा वर्मा, अध्यक्ष पद प्रत्याशी- सपा
---
खुद भी करें मतदान औरों को भी करें प्रेरित
हम सभी का दायित्व है कि चुनाव में मतदान फीसदी बढ़ाया जाए। हम स्वयं मतदान करें और इसके प्रति अन्य लोगों को प्रेरित करें। घर के बुजुर्ग, दिव्यांग मतदाताओं को भी इस अधिकार से वंचित न रहने दें। इनके मतदान के लिए बूथों पर आयोग की ओर से सहूलियत भी दी गई है। प्रयास हो प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। नगर पालिका चुनाव में शहरवासियों से मेरी अपील है कि अपने शहर के विकास के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। प्रीति त्रिपाठी, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, बसपा
---
मतदान प्रत्येक नागरिक की अहम जिम्मेदारी हैं। यह उनका सबसे सुरक्षित अधिकार है। वह बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से चरित्रवान,कर्तव्यनिष्ठ सरकार या जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। इसीलिए अति गोपनीय ढंग से मताधिकार के प्रयोग की व्यवस्था बनाई गई। ताकि मतदाता स्वतंत्र मन मतदान करें। निकाय चुनाव में आप मतदान अवश्य करें। इसके लिए सभी लोग संकल्पित हो। जरूरी से जरूरी कार्य भी हो तो मतदान करने जरूर पहुंचे। हम अपने शहर के लोगों से अधिक से अधिक मतदान की अपेक्षा करते हैं। -सबीहा खातून, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, कांग्रेस।
---
यह लोकतंत्र का उत्सव है। इसलिए सबसे पहले मतदान करें। यह आपका नैतिक दायित्व है। आपका एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। नगर पंचायत और नगर पालिका के विकास आप सभी मतदाताओं की सशक्त भागीदारी होनी चाहिए। -गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बस्ती।

-------
सभी निकायों के मतदाता बिना डर भय के मतदान करें। गोपनीय मतदान की व्यवस्था प्रत्येक बूथ पर है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। सभी नागरिकों से आह्वान है कि वे मतदान अवश्य करें। बस्ती का रिकार्ड मतदान प्रतिशत आपकी नैतिक जिम्मेदारी और जागरूकता का परिचायक बनेगा। -प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed