फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   doctor shortage in chc and phc

Basti News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल, मरीज परेशान

Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
doctor shortage in chc and phc
सीएचसी सल्टौआ में नही है महिला चिकित्सक। - फोटो : BASTI
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल, मरीज परेशान
विज्ञापन

- जिले में 46 डॉक्टरों के पद चल रहे रिक्त
- 14 में से महज तीन सीएचसी पर तैनात हैं स्त्री रोग विशेषज्ञ
- फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थिसीया के पद चल रहे रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में तमाम सीएचसी व पीएचसी पर डॉक्टरों के 46 पद रिक्त चल रहे हैं। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज फार्मासिस्ट या अन्य डॉक्टर से परामर्श व दवाएं ले रहे हैं। कोरोना को लेकर भी सरकार अलर्ट जारी कर चुकी है। बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में डॉक्टरों की कमी आड़े आ रही है।
जिला एवं महिला चिकित्सालय के अलावा जनपद में 14 सामुदायिक और 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। मानक के अनुसार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक स्त्री एवं प्रसूता रोग विशेषज्ञ की तैनाती होनी चाहिए, लेकिन हर्रैया, रुधौली और मुंडेरवा में ही तैनाती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एक फिजीशियन की तैनाती होनी चाहिए। बभनान जैसे नगरीय क्षेत्र के पीएचसी का संचालन फार्मासिस्ट के भरोसे हो रहा है। जिले के सीएचसी पर विशेषज्ञ संवर्ग के फिजिशियन, सर्जन, एनेस्थिसिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ और रेडियोलॉजिस्ट के 28 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक के नौ पद रिक्त चल रहे हैं। जिला स्तर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित आठ पद रिक्त चल रहे हैं। इनके अलावा एक चिकित्साधिकारी का भी पद रिक्त चल रहा है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 164 चिकित्सकों के पद सृजित हैं। इसके सापेक्ष महज 118 डॉक्टर की तैनात हैं। इनमें भी तीन डॉक्टर शैक्षिक अवकाश पर चल रहे हैं।
मरीजों को दूसरे डॉक्टर को दिखाना मजबूरी
स्त्री रोग विशेषज्ञ को दिखाने पहुंचीं सुमन ने बताया कि महिला चिकित्सक होतीं हो इलाज कराने में सहजता होती फिलहाल फिजिशियन से परामर्श व दवा लेकर जा रही हूं। सूरतगढ़ निवासी रामप्रसाद ने बताया कि कमर दर्द से बहुत परेशान हूं। हड्डी के डॉक्टर को दिखाने आया था, लेकिन वह नहीं हैं। फिजिशियन से दवा लेकर जा रहा हूं।

चल रही नियुक्ति की तैयारी
सीएमओ आरपी मिश्र ने बताया कि चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए साक्षात्कार की तैयार चल रही है। जल्द ही रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed