फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Do yoga for a healthy body, increase the body's immunity

Basti News: निरोगी काया के लिए करें योग, बढ़ाएं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता

Mon, 05 Jun 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 05 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Do yoga for a healthy body, increase the body's immunity
आर्य समाज मंदिर गांधी नगर में योगाभ्यास करतीं महिलाएं।
बस्ती। योग से शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और मनुष्य स्वस्थ रहता है।यह कहना है योग प्रशिक्षक सुभाष चंद्र आर्य का। वह रविवार को आर्य समाज मंदिर परिसर में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित योग शिविर में बोल रहे थे। इससे पहले योगाचार्य परवेज मंसूरी ने अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार,मंडूकासन, भुजंगासन आदि योग कराया और स्वस्थ जीवन शैली पर चर्चा की। कहा कि योगासन करने का सबसे अच्छा समय सुबह नाश्ते से पहले है। सुबह नित्यक्रिया के बाद स्नान से पहले योग कर सकते हैं। वैसे स्नान के बाद भी योग करके अपने दिन की शुरुआत कर सकते है। यदि सुबह योग के लिए समय नहीं है तो शाम को सूर्यास्त के बाद योग किया जा सकता है, मगर यह ध्यान रखना चाहिए की योगासन करते समय आपका पेट खाली हो अथवा खाना खाने के 2-3 घंटे बाद योग का अभ्यास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed