{"_id":"6506121f48ab22baf1049e44","slug":"dm-stopped-salary-of-four-officers-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4457-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे चार अफसरों का डीएम ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे चार अफसरों का डीएम ने रोका वेतन
Sun, 17 Sep 2023 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
हर्रैया। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम आंद्रे वामसी ने चार अफसरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। चारों अफसर समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे थे। करीब सवा बारह बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद डीएम व एसपी भानपुर के लिए रवाना हो गए। समाधान दिवस में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी, सहायक अभियंता सिंचाई, और सहायक अभियंता बिजली अनुपस्थित रहे। डीएम ने सभी का वेतन रोकने का मौके पर ही फरमान सुना दिया। तहसील दिवस पर मौजूद 46 अधिकारियों को अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि निरीक्षण आख्या शाम पांच बजे तक उनके कैंप कार्यालय में प्रस्तुत करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अचानक पहुंचे डीएम व एसपी मचा हड़कंप
भानपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को अचानक डीएम के आने की सूचना पर अफसरों में खलबली मची रही। 12 बजे तक खाली रहीं अफसरों की कुर्सियां डीएम के आने की सूचना मिलते ही भरनी शुरू हो गईं। दोपहर 1.19 बजे पहुंचे डीएम आंद्रा वामसी व एसपी कृष्ण गोपाल चौधरी ने फरियादियों की समस्याएं सुना। डीएम ने अफसरों ने निर्देश दिया कि समाधान दिवस में आईं शिकायतें अगली बार न आएं। उन्हें समय से निस्तारित कर फरियादियों का भरोसा जीतें। एसडीएम आशुतोष तिवारी, एसडीएम न्यायिक मोनिका वर्मा, तहसीलदार पंकज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- धारा 30 व धारा 24 में आदेश के बाद जमीन की पैमाइश नहीं हो रही है। सातवीं बार प्रार्थना पत्र देने आया हुआ हूं। कानूनगो व लेखपाल पैमाईश से आनाकानी कर रहे हैं।
मोहम्मद रजा, कमलेशिया, हर्रैया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
- घर से गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। गांव के कुछ लोगों ने रोक दिया है। आज तीसरी बार शिकायत करने आया हूं। इस बार भी अफसरों ने आश्वासन देकर घर जाने को कहा है।
रामजीत, पिकौरा, हर्रैया।