{"_id":"65429fd27cdfbf7f7a0a6b34","slug":"dm-stopped-salary-of-five-cdpos-basti-news-c-207-1-bst1001-6491-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: लापरवाही बरतने पर डीएम ने रोका पांच सीडीपीओ को वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: लापरवाही बरतने पर डीएम ने रोका पांच सीडीपीओ को वेतन
Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डाटा फीडिंग के लिए दिया जाए प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने बाल विकास परियोजना के कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर पांच सीडीपीओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसमें बहादुरपुर, दुबौलिया, कप्तानगंज, सल्टौआ गोपालपुर तथा बस्ती सदर के सीडीपीओ शामिल हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित जिला पोषण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि कार्य के साथ-साथ पोर्टल पर डाटा फीडिंग भी महत्वपूर्ण है। इससे जिले की प्रगति प्रदेश स्तर पर परिलक्षित होती है। इसमें शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डाटा फीडिंग का प्रशिक्षण्ण दिया जाए। सीडीपीओ क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाएं। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर यह सुनिश्चित करें कि वजन मशीन अवश्य उपलब्ध हो।
बीएचएनएस दिवस नियमित रूप से आयोजित किया जाए। उन्होंने पाया कि पोर्टल पर अन्नप्राशन, गोद भराई तथा पोषण दिवस की फीडिंग नहीं की जा रही है। जिले में कुल 3655 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 225 पर कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती नहीं है। आंंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के निर्देश भी दिए। संवाद