फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM's attitude strict on delay in payment of health workers

स्वास्थ्य कर्मियों के भुगतान में देरी पर डीएम के तेवर सख्त

Thu, 01 Sep 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
DM's attitude strict on delay in payment of health workers
कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम। - फोटो : BASTI
स्वास्थ्य कर्मियों के भुगतान में देरी पर डीएम के तेवर सख्त
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय भुगतान न होने पर जिला वित्त प्रबंधक से स्पष्टीकरण तलब
बस्ती। जिले के सभी 14 ब्लॉकों की आशा कार्यकर्ताओं का अगस्त माह बीतने के बाद भी मानदेय भुगतान न किए जाने पर डीएम प्रियंका निरंजन ने जिला वित्त प्रबंधक का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सीएमओ को दिए हैं। दस दिन पहले मिशन निदेशक ने यह सूचना दी थी कि आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय दिया जा चुका है, मगर पांच ब्लाकों में भुगतान अब तक नहीं हो सका है। डीएम ने तीन दिन में भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में संचालित वाहनों का भुगतान लंबित है। इस पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एनएचएम के संविदा कर्मियों का 26 अगस्त को भुगतान हो पाया है, लेकिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में संचालित वाहनों का भुगतान शेष है। समीक्षा में उन्होंने पाया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत 9651 लाभार्थियों का भुगतान नहीं किया गया है। समीक्षा में रामनगर, मरवटिया, सांउघाट में संस्थागत प्रसव पिछले वर्ष से घटा है। जिले के 23 प्रसव केंद्रों पर एक भी प्रसव नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
आशा मोबाइल फोन से बनाएंगी गोल्डन कार्ड
बस्ती। अब आशा कार्यकर्ता एनड्राएड मोबाइल फोन से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाएंगी। इसे वह अपने मोबाइल फोन में एप पर जनरेट करेंगी तथा लाभार्थी के मोबाइल फोन पर भेजेंगी। लाभार्थी उसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने उपयोग में ला सकेगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं का प्रत्येक गोल्डन कार्ड पर पांच रुपये मिलेगा।

डीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कराकर संबंधित एप उनके मोबाइल फोन में एक सप्ताह के भीतर अपलोड करा दें। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, प्रभारी सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा, डीआईओ डॉ. विनोद, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह, डॉ. जय सिंह, कोआर्डिनेटर अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed