फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM raised questions on the quality of development works, notice to the responsible

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर डीएम ने उठाए सवाल, जिम्मेदारों को नोटिस

Sun, 04 Sep 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
DM raised questions on the quality of development works, notice to the responsible
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर डीएम ने उठाए सवाल, जिम्मेदारों को नोटिस
विज्ञापन

सीडीओ ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, बीडीओ व बीईओ व ब्लॉक स्तर अधिकारी को जारी किया नोटिस
बस्ती। जिले में विकास कार्यों को लेकर शिकायतों के बीच डीएम प्रियंका निरंजन ने खुद ही सवाल उठा दिए हैं। वे भ्रमण पर निकलीं तो विकास कार्यों के गुणवत्ता की पोल खुल गई। इसके बाद सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमें पीडब्ल्यूडी के एक एक्सईएन के अलावा दो बीडीओ, दो बीईओ व तीन ब्लॉक स्तरीय अधिकारी शामिल हैं।
डीएम ने शनिवार को परसरामपुर ब्लॉक के ग्राम बसेवाराय में स्थित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। हर्रैया से जाते हुए रास्ते में परसा चौराहे से परसरामपुर मार्ग के बीच शृंगीनारी मोड़ की तरफ लगभग 100 मीटर सड़क टूटी हुई पाई गई। सड़क की इस स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताई तथा अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी को कारण बताओ नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर इसे पूर्ण कराकर अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ब्लॉक गौर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुनगाई बुजुर्ग का निरीक्षण किया। यहां बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन मसाले की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं थी, परिसर में स्थापित बालक, बालिका शौचालय की स्थिति खराब पाई गई। दो कक्षाओं के दरवाजे नीचे से टूटे हुए मिले, मल्टीपल हैंडवॉश केवल शोपीस बन कर रहा गया है। मौके पर निर्माण कार्य के दौरान न तो ग्राम प्रधान और न ही कोई कर्मचारी उपस्थित पाया गया। इस स्थिति के लिए बीडीओ, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत गौर तथा ग्राम पंचायत के सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर निर्देशित किया गया है कि 10 दिन के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करा कर अवगत कराएं। साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि बैठकों में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य में किन परिस्थितियों में लापरवाही बरती गई। समय से जवाब न देने पर वेतन रोका जाएगा तथा एकपक्षीय कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय शृंगीनारी, मिश्रौलियाधीश, सरैया खास का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि विद्यालय की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य अभी शुरू ही नहीं हुआ है। जबकि पिछले एक महीने से अधिक समय से बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। तमाम निर्देशों के बावजूद कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने तीन दिन में निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। साथ ही बीडीओ व बीईओ गौर व परशुरामपुर को तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। डीएम ने शृंगीनारी मंदिर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि मंदिर परिसर एवं उसके अगल-बगल चारों तरफ गंदगी है, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीपीआरओ व बीडीओ परशुरामपुर को दो दिन के भीतर पूरी तरह सफाई कराने एवं नियमित रूप से सफाई कराने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी कि यदि दोबारा निरीक्षण में गंदगी मिली तो इसे गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed