{"_id":"61f033b936557b5456513337","slug":"dm-online-meeting-news-basti-news-gkp4249083155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के लक्षण मिलने पर मुहैया कराएं मेडिसिन किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के लक्षण मिलने पर मुहैया कराएं मेडिसिन किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के लक्षण मिलने पर मुहैया कराएं मेडिसिन किट
- डीएम ने ऑनलाइन घर-घर भ्रमण अभियान की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कोविड-19 अभियान के दौरान घर-घर जाने वाली टीम को कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्ति को मेडिसिन किट उपलब्ध कराया जाए। यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दी। वह ऑनलाइन घर-घर भ्रमण अभियान की समीक्षा कर रही थीं।
डीएम ने कहा कि यूनिसेफ एवं डब्लूएचओ की ओर से किए गये निरीक्षण में यह पाया गया है कि कुछ टीमों के पास मेडिसिन किट नहीं थी। सभी एमओआईसी टीमों को मेडिसिन किट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी से शुरू किए गये इस अभियान में यह पाया गया कि कप्तानगंज में चार, सल्टौआ में दो, हर्रैया, कुदरहॉ एवं विक्रमजोत में एक-एक टीकाकरण टीम फील्ड में नहीं गई। कुछ टीमों के पास स्टीकर भी नहीं थे तथा कुछ टीमों के पास पल्स ऑक्सीमीटर नहीं पाया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि खराब पल्स ऑक्सीमीटर तथा इंफ्रारेड थर्मामीटर के स्थान पर उन्हें नई मशीन दी जाए। सभी टीमें भ्रमण के समय मास्क अवश्य लगाएं। सैनिटाइजर का नियमित प्रयोग करें। डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि सुपरवाईजर को सक्रिय करें।
डीएम ने कहा कि 11 से 14 वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करने में आयु का प्रमाण पत्र अवश्य लिया जाए। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 17,686 के मुकाबले 13,022 लोगों को अब तक बूस्टर डोज लगाया गया है। ऑनलाइन मीटिंग में सीएमओ डॉ. चन्द्रशेखर, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, यूनिसेफ के आलोक राय, डब्लूएचओ के स्नेहिल, ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारी, सभी एमओआईसी, बीडीओ आदि मौजूद थे।