फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   dm inspected lv dam

डीएम ने एलवी तटबंध निर्माण का लिया जायजा

Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
dm inspected lv dam
डीएम ने एलवी तटबंध निर्माण का लिया जायजा
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से भी की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। निर्माणाधीन लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के कल्याणपुर और भरथापुर गांव में हो रहे निर्माण का जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने निरीक्षण किया। बाढ़ खंड की टीम के साथ गांव में पहुंचीं डीएम से प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव में रिंगबांध बनाने की मांग की।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि जल्दी से जल्दी तटबंध में आने वाले जमीन का बैनामा करना सुनिश्चित करें, जिससे सात सालों से लंबित बांध का निर्माण को पूरा हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि तटबंध के निर्माण के लिए 2021 में भूमि अधिग्रहण कराया जा रहा है, जबकि मुआवजा 2004 की दर से भुगतान की बात की जा रही है। ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए डीएम ने गांव में बने स्परों व ठोकरों मजबूत करके गांव को सुरक्षित करने का भरोसा दिलाया। वहीं, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार को बांध निर्माण के लिए अधिकृत फर्म के खिलाफ निर्माण में लापरवाही बरतने व प्रशासनिक अधिकारियों के फोन करने पर फोन नही उठाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। एई ज्ञानधर प्रसाद ने बताया कि जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के बस्ती दौरे में उच्चाधिकारियों को लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध को 15 दिन पूरा कराने के निर्देश मिले हैं। तय समय में बांध निर्माण पूरा कराया जाएगा। बता दें कि 7.550 किमी लंबे निर्माणाधीन लोलपुर विक्रमजोत तटबंध के शेष 2.15 किमी हिस्सा पर बांध नहीं बन पाया है। इसमें कल्यानपुर, भरथापुर में ग्रामीणों के विरोध के चलते 1.3 किमी तटबंध का निर्माण नहीं हो सका है। तटबंध के लिए जमीन अधिग्रहण और उसके मुआवजे एवं गांव की रिंग बांध की मांग को लेकर ग्रामीण बृहस्पतिवार को जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह सिंह के सामने ज्ञापन देकर समस्या उठा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी हर्रैया सुखबीर सिंह, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप बाढ़ खंड के अवर अभियंता ज्ञानधर प्रसाद, जेई दयाशंकर सिंह, जगदीश बहादुर लाल श्रीवास्तव के अलावा पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed