{"_id":"61f97c53b8ae747cda14ed7e","slug":"dm-has-call-meet-on-mlc-election-basti-news-gkp425582960","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव को कलेक्ट्रेट में दाखिल होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव को कलेक्ट्रेट में दाखिल होगा नामांकन
विज्ञापन

बस्ती। बस्ती-सिद्धार्थनगर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नामांकन कलेक्ट्रेट में जमा होगा। इसके लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में डीएम सौम्या अग्रवाल ने मंगलवार को अधिकारियों साथ बैठक की।
डीएम ने बैठक में सभी बीडीओ, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को मतदाताओं की सूची बुधवार तक उपलब्ध करा दी जाए। इस चुनाव में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी मतदाता होते हैं। बताया कि सांसद एवं विधायक क्षेत्र समिति तथा नगर पंचायत के पदेन सदस्य होते हैं, इसलिए उनसे मतदान स्थल निर्धारित करने के लिए ब्लॉक या नगर पंचायत के बारे में जानकारी कर ली जाए। बाकी सभी मतदाता निर्धारित ब्लॉक पर मतदान करेंगे। निर्वाचन की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी होगी और उसी दिन से नामांकन शुरू हो जाएगा। जो सत्रह फरवरी तक चलेगा। डीएम ने सिद्धार्थनगर तथा संतकबीरनगर से भी मतदाता सूची मंगाने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि सभी ब्लॉक पर पिछले वर्ष हुए विधान परिषद निर्वाचन की तरह मतदान की व्यवस्था की जा रही है। मतदान के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक का संचालन करते हुए निर्वाचन प्रभारी/ डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव ने कहा कि विधान परिषद का निर्वाचन लड़ने वाला कोई भी उम्मीदवार नगर पालिका या ब्लाक का सभागार या अन्य संसाधन का उपयोग नहीं करेंगे।
बैठक में सीडीओ/प्रभारी कार्मिक डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्रनाथ चौधरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैया अमृतपाल कौर, एसडीएम सदर आनंद श्रीनेत, रुधौली के एसडीएम गुलाब चंद्र आदि मौजूद रहे।