फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   DM Green flag to Voter awareness Scooty rally

लोकतंत्र में मतदान सभी का नैतिक दायित्व

Tue, 15 Feb 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
DM Green flag to Voter awareness Scooty rally
‘लोकतंत्र में मतदान सभी का नैतिक दायित्व’
विज्ञापन

बस्ती। विगत चुनावों में शहरी क्षेत्र में मतदान प्रतिशत कम था। ऐसे में तीन मार्च को अनिवार्य रूप से अपने बूथ पर जाएं और मतदान करें। यह लोकतंत्र के प्रति सभी का नैतिक दायित्व भी है। यह बातें सोमवार को डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव ने गांधीनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज से रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।
मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को शहर में स्कूटी रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से वोट का महत्व समझाते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ने से लोकतंत्र को मजबूत होता है। ऐसे में सभी का नैतिक दायित्व है कि तीन मार्च को अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं सकुशल मतदान कराने के लिए पुलिस फोर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मतदान के दिन बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाई जाएगी। इसलिए सभी मतदाता निर्भीक होकर बिना किसी दबाव में आए मतदान करें। रैली के आयोजक जिला विकास अधिकारी अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूटी रैली में पुलिस विभाग, माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षकाएं भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, स्वीप आईकॉन डॉ. श्रेया, जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव, बीएसए जगदीश शुक्ला, प्रधानाचार्य शिव बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य नीलम सिंह, एबीएसए इंद्रजीत मौर्य तथा गरिमा यादव, कोतवाल राधेश्याम राय, ट्रैफिक इंस्पेक्टर कामेश्वर सिंह, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय, शिक्षिका मानवी सिंह, पूर्णिमा श्रीवास्तव, स्काउट गाइड के कुलदीप सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed