{"_id":"6075debd8ebc3ed4c3763883","slug":"dm-annoyed-due-to-negligence-in-barricading-71-containment-zone-in-the-district-basti-news-gkp3919131107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 71 कंटेनमेंट जोन, बैरिकेडिंग में लापरवाही से डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 71 कंटेनमेंट जोन, बैरिकेडिंग में लापरवाही से डीएम नाराज
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। मंगलवार तक जिले में 71 कंटेनमेन जोन बन चुके हैं। कंटेनमेन जोन के मानक के अनुसार 2154 घरों में रह रहे 14046 लोग संक्रमण के खतरे की जद में हैं। इसके बाद भी स्थानीय प्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा में लापरवाही की दिख रही है। इस पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है।
बैठक में डीएम सौम्या अग्रवाल ने दुबौलिया, मरवटिया, सांऊघाट में बने कंटेनमेन जोन में तत्काल बैरीकेडिंग कराने के साथ सैनिटाइजेशन कराने के लिए कहा है। वहीं, बस्ती सदर, विक्रमजोत और बनकटी ब्लॉक क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एकीकृत कमांड एवं कंट्रोल सेंटर में कोविड-19 की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज के आस-पास लगभग 25 लोगों की कोविड जांच अनिवार्य तौर पर कराई जाए। साथ ही 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाए। टीकाकरण की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा।
साथ ही लक्ष्य निर्धारित करने और नियमित रूप से मॉनिटरिंग की हिदायत दी। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया है कि कोटेदारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित करके स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण के लिए लोगों को भेजें।
विज्ञापन
बैठक में सीडीओ डॉ. राजेश प्रजापति, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंद किशोर कलाल, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा, डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. अजीत कुमार कुशवाहा, उपजिलाधिकारी आशाराम वर्मा, नीरज प्रसाद पटेल, आनंद श्रीनेत, कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र, पीडी कमलेश सोनी तथा सभी खंड विकास अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने बताया कि बाहर से आने वाले पचास फीसदी लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। ऑनलाइन 1600 के सापेक्ष 1156 एंटीजन, 1600 के सापेक्ष 1160 आरटीपीसीआर जांच कराई गई है। ऑफलाइन 1600 के सापेक्ष 1600 एंटीजन तथा 1302 आरटीपीसीआर जांच भी हुई है। सात से 12 अप्रैल के बीच 251 नए मरीज मिले हैं। इस लिए जांच में तेजी लाई जाए। डीएम ने कोरोना मरीज के कांटेक्ट ट्रेसिंग, उनकी जांच तथा इलाज की भी समीक्षा की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ला को निर्देशित किया कि उनके अस्पताल में भर्ती शुगर के मरीज को इसके अनुसार नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराएं, साथ ही स्वयं भी वहां की व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग करते रहें।