{"_id":"61954114dc0d830553079c5a","slug":"dm-administered-the-oath-of-voter-awareness-basti-news-gkp4167107129","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में शपथ दिलातीं डीएम।
- फोटो : BASTI
डीएम ने दिलाई मतदाता जागरूकता की शपथ
बस्ती। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के तहत मतदाता बनने एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले सभी पुरुष एवं महिला को मतदाता बनाने के लिए 30 नवंबर तक फार्म भरे जा सकते हैं। मतदाता बनने से छूटे हुए लोगों को भी फार्म-छह भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है। मतदाता सूची में अशुद्धियों को ठीक कराया जा रहा है तथा मृतक एवं शिफ्टेड मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि इस कार्य के लिए बीएलओ को मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई है। कोई भी व्यक्ति इसे निशुल्क देख सकता है। 21 व 27 नवंबर इस अभियान की विशेष तिथियां होंगी। इसमें बीएलओ संबंधित बूथ पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेंगे। 30 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने के फार्म लिए जाएंगे। 20 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने किसानों व अधिकारियों को शपथ दिलाई कि न्यूनतम पांच लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम का संचालन स्वीप प्रभारी/डीडीओ अजीत श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, पीडी कमलेश सोनी, प्रेम चंद्र प्रजापति, संदीप वर्मा, एके सिंह, डॉ. अश्वनी तिवारी, एके श्रीवास्तव, राजेंद्र यादव, किसान राममूर्ति मिश्रा, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।