फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Divisional trials for handball and athletics today

Basti News: हैंडबॉल और एथलेटिक्स के लिए मंडलीय ट्रायल आज

Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 26 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Divisional trials for handball and athletics today
बस्ती। प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए सोमवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल होगा। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को बस्ती मंडल की टीम में जगह मिलेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बालक वर्ग की सब जूनियर हैंडबाल प्रतियोगिता चार से सात नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। इसके लिए सोमवार को सुबह 10 बजे से पहले जनपदीय और फिर मंडलीय ट्रायल कराया जाएगा। जनपदीय ट्रायल में सफल खिलाड़ी मंडलीय चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंडल की टीम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

---
एथलेटिक्स के लिए भी होगा चयन
वाराणसी में 31 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता प्रस्तावित है। इसके लिए जनपदीय ट्रायल पहले ही हो चुका है। सोमवार को सुबह 10 बजे से स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल होगा। इसमें सफल खिलाड़ियों को बस्ती मंडल की टीम में जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed