फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Diversion from tomorrow afternoon

Basti News: मुख्य शहर में कल दोपहर बाद से डायवर्जन,जीआईसी में बनी अस्थाई पार्किंग

Thu, 09 Nov 2023 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 09 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Diversion from tomorrow afternoon
मुख्य शहर में कल दोपहर बाद से डायवर्जन,जीआईसी में बनी अस्थाई पार्किंग
विज्ञापन

- धन तेरस को लेकर पुलिस प्रशासन ने किया व्यापक प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। धनतेरस पर शुक्रवार को शहर में अगर चार पहिया गाड़ी लेकर जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह मानकर चलिएगा कि मुख्य बाजार में पुलिस गाड़ी नहीं जाने देगी। इसके लिए राजकीय इंटर कालेज में अस्थाई पार्किंग बनाई गई है। जहां धन तेरस के दिन गांधीनगर की तरफ जाने वाले वाहनों को खड़ा करा दिया जाएगा। वहां से पैदल ही पक्के बाजार जाना पड़ेगा। असल में धनतेरस की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन का प्लान बनाया है। जिसमें शुक्रवार को दोपहर के बाद कंपनी बाग से गांधीनगर, मालवीय तिराहा और दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा के स्थान रोड पर आटो और चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए फिलहाल दो रूट पर डायवर्जन की व्यवस्था बनाई गई है। मालवीय तिराहे से कंपनीबाग-गांधीनगर और दक्षिण दरवाजा से करुआ बाबा रोड पर चार पहिया वाहनों के लिए है। अगर भीड़ बढ़ी तो दो पहिया वाहन भी रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

--------------------
पुलिस ने तेज किया रूट मार्च

- धनतेरस, दीपावली को देखते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ दी है। एएसपी ने बताया कि वैसे तो दुर्गापूजा से लेकर अब तक शहर के अलावा अन्य क्षेत्रों में फुट मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया जा रहा है। मगर धनतेरस और दीपावली की भीड़ को देखते हुए गस़्त को बढ़ाया गया है। ज्वेलरी मार्केट के अलावा अन्य जगह खास तौर से पुलिस पिकेट लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
सादे लिबास में पुलिस कर्मी तैनात
- शहर में त्योहार की गहमागहमी को देखते हुए सादे लिबास में पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। एएसपी ने बताया कि ज्वेलरी की बड़ी दुकानों के आसपास महिला और पुरुष आरक्षियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया है। कोतवाली, पुरानी बस्ती और महिला थाना टीम के अलावा एंटी रोमियो टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed