फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   distric level officer investigate that place whwre cm will have come tomarwo

मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने किया शुगर मिल का निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
distric level officer investigate that place whwre cm will have come  tomarwo
सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सांसद हरीश द्विवेदी और विधायक रवि सोनकर ने बनकटी में बैठक किया। - फोटो : BASTI
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने किया शुगर मिल का निरीक्षण
विज्ञापन

मुंडेरवा। सांसद हरीश द्विवेदी, कमिश्नर अनिल सागर, डीएम आशुतोष निरंजन, आईजी आशुतोष कुमार, एसपी हेमराज मीणा, एएसपी पंकज कुमार व सीडीओ अरविंद पांडेय ने मिल का निरीक्षण किया। जन सभास्थल और हेलीपैड का जायजा लेने के बाद अधिकारियों ने मातहतों को कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। प्रशासन के साथ पार्टी भी तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटी है। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड, पावर प्वाइंट व सुरक्षा का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल, एडीएम रमेश चन्द्र, जीएम बृजेंद्र द्बिवेदी, आरपी सिंह, प्रदीप पांडेय, विजय रंजन त्रिपाठी व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, शत्रुघन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद कर रहे जनसंपर्क
उधर मुख्यमंत्री आगमन को लेकर सांसद और विधायक ने कस्बे में बैठक किया। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा 21 नवंबर को मुख्यमंत्री चीनी मिल व कोजनरेटर प्लांट उद्घाटन करने आ रहे हैं। कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है। लोगों से मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंचने की अपील किया। मिल चलने से कस्बे के विकास को गति मिलेगी। विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि मिल चलने नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर विजय रंजन त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ल, सुधीर पांडेय, प्रदीप पांडेय, सर्वेश भट्ट, अविनाथ श्रीवास्तव, राजेश पाल चौधरी, सभाजीत भट्ट, अनिल शुक्ल, अर्षित जायसवाल, शत्रुघन मिश्रा, मनीष दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed