फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dispute over picking up mango wood; allegations of assault and vandalism.

Basti News: आम की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dispute over picking up mango wood; allegations of assault and vandalism.
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव में आम के कटे पेड़ की लकड़ी उठाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को सात नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ और जान-माल की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घायल का मेडिकल परीक्षण सीएचसी गौर में कराया गया।
विज्ञापन

मल्लूपुर गांव निवासी माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके गाटा संख्या 26 में आम का पेड़ लगा था। एसडीएम हर्रैया के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में पेड़ की पैमाइश कराई गई थी। पेड़ गाटा संख्या 26 में पाए जाने के बाद उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने पेड़ को एक ठेकेदार के हाथ बेच दिया। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ठेकेदार पेड़ की लकड़ी उठाने पहुंचा तो दुबौलिया थाना क्षेत्र के जीतीपुर गांव निवासी वीरेंद्र, दिलीप, अरुण, महेंद्र, शिवा, आकाश और विकास समेत पांच-छह अज्ञात लोगों ने लकड़ी उठाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सभी लोग एकराय होकर घर में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए माता प्रसाद पांडेय की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके भाई रामजीत पांडेय को भी मारापीटा गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान-माल की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सात नामजद और छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed