{"_id":"645558c30b49d23ff806e537","slug":"dispute-between-supporters-of-bjp-and-independent-candidate-basti-news-c-7-1-154175-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गनेशपुर में भाजपा और निर्दल प्रत्याशी समर्थकों में विवाद, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गनेशपुर में भाजपा और निर्दल प्रत्याशी समर्थकों में विवाद, फायरिंग
Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 06 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत गनेशपुर मे भाजपा और निर्दल प्रत्याशी समर्थकों के बीच मारपीट हुई।
बस्ती। नगर पंचायत गनेशपुर में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के प्रचार के दौरान बृहस्पतिवार रात पूर्व विधायक और पूर्व प्रधान समर्थकों के बीच जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि पूर्व प्रधान की छत से पत्थर फेंके गए और फायरिंग की गई। जबकि पूर्व प्रधान पक्ष का कहना है कि उनके घर पर चढ़कर पूर्व विधायक के समर्थकों ने मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है। मारपीट व गाली-गलौज का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला उस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
नगर पंचायत गनेशपुर अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक दयाराम चौधरी की पत्नी सोनमती देवी भाजपा से उम्मीदवार हैं। जबकि वहां के पूर्व प्रधान अब्दुल मोईद उर्फ रहमान पक्ष की तरफ से अफसाना खातून निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दोनों पक्षों के प्रचार के दौरान कुछ विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि भाजपा उम्मीदवार के समर्थकों ने रहमान के घर पर चढ़कर अफसाना खातून पक्ष के जाहिद अंसारी की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग उनके घर पर पहुंचते दिख रहे हैं, जिसके बाद दोनों पक्षों में अपशब्द बोलने की आवाज भी आ रही है। कुछ लोग पत्थर फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि उनके छत पर से फायरिंग भी की गई लेकिन वीडियो में इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। हालांकि पुलिस को दिए तहरीर में फायरिंग की बात कही गई है। दोनों पक्षों की तरफ से मिली तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
-- -- -- -- -- -
घर पर चढ़कर की मारपीट
- अब्दुल मोईद उर्फ रहमान ने तहरीर में आरोप लगाया कि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के ललकारने पर उनके साथ चल रहे लोगों ने देर रात उनके घर पर पहुंचकर अपशब्द कहा तथा मकान और गाड़ी पर ईंट पत्थर फेंका। ईंट लगने से जाहिद अंसारी का सिर फट गया। आरोप लगाया कि उनके कुछ लोगों को मारा पीटा भी गया।
विज्ञापन
--
हार्न बजाने पर चालक को पीटा
- भाजपा प्रत्याशी की तरफ से रजनीश ने पुलिस को तहरीर दी गई है। आरोप लगाया गया है कि बृहस्पतिवार की रात पार्टी कार्यकर्ता मोहम्मदपुर चौराहे से गुजर रहे थे। रास्ते से हटने के लिए गाड़ी का हार्न बजाने पर कुछ लोग भड़क गए और चालक को मारने लगे। मना करने पर अन्य कार्यकर्ताओं को भी मारा पीटा। इस बात की शिकायत करने जब वो पूर्व प्रधान रहमान के घर गए तो वहां से ईंट-पत्थर फेंका जाने लगा। फायरिंग भी की गई।
-- -
मतों के ध्रुवीकरण के लिए किया गया बवाल
- पूर्व विधायक दयाराम चौधरी का कहना है कि उनके समर्थक वार्ड नगर पांच से प्रचार करके लौट रहे थे। रास्ते में रहमान के घर सामने कुछ लोग आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं से कहासुनी होने लगी। इसके बाद छत से ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा। उनका आरोप है कि मतों के ध्रुवीकरण के लिए ऐसा किया गया।
-- -- -
जांच के बाद होगी कार्रवाई
- एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि कस्बे में शांति-व्यवस्था कायम है। दोनों पक्षों की तरफ से वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी गई है। उनके आरोपों की जांच की जा रही है। उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि वीडियो की जांच में फायरिंग की बात नहीं पाई गई है।