फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Displeasure of Ganeshpur councilors increased, memorandum submitted

Basti News: गनेशपुर के सभासदों की नाराजगी बढ़ी, सौंपा ज्ञापन

Mon, 09 Sep 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Sep 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Displeasure of Ganeshpur councilors increased, memorandum submitted
मंडलायुक्त से नगर पंचायत में अनियमिताओं की जांच की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गनेशपुर नगर पंचायत में सभासदों की नाराजगी का मामला तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को भासदों ने आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त अखिलेश सिंह को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत में अनियमितता की जांच कराने की मांग की।
सभासद इंद्रजीत यादव, रेशमा देवी, ब्रह्मप्रसाद, मधु श्रीवास्तव, सुनीता देवी, निर्मला देवी, सुमन, दुर्गेश, मो. फरहान व अन्य लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र में कहा कि नगर पंचायत बोर्ड की अब तक की बैठक में सदस्यों से प्रस्ताव नहीं मांगे गए हैं। यहां अपने मन से प्रस्ताव तैयार कर एजेंडा जारी किया जाता है। इसके अलावा राज्य वित्त आयोग से विकास कार्य और खरीदारी मनमाने ढंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में इन कार्यों का कोई प्रस्ताव नहीं लाया जाता है। मुख्यमंत्री सृजन योजना, पं. दीनदयाल नगर योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालय, नाली निर्माण आदि कार्यों का चयन बोर्ड की बैठक में नहीं कराया गया है। नियमित कर्मचारी मुहम्मद आरिफ से कार्य न लेकर आउटसोर्स कर्मचारी से कार्य लिया जा रहा है। सभासदों ने अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मो. फारुख, मुख्तार व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed