फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Disillusionment with art, increased interest in biology and commerce

Basti News: कला से मोह भंग, जीव विज्ञान और काॅमर्स में बढ़ी रुचि

Wed, 10 Jul 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Jul 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Disillusionment with art, increased interest in biology and commerce
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। हाईस्कूल पास करने के बाद छात्र-छात्राओं का रुझान जीव विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के प्रति बढ़ रहा है। जबकि कला वर्ग से मोह भंग हो रहा है।
यूपी बोर्ड में हाईस्कूल तक छात्र-छात्राओं के लिए पांच विषय अनिवार्य हैं। इनमें हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी या संस्कृत, गणित या गृहविज्ञान विषय को अनिवार्य रूप से पढ़ना पड़ता है। जबकि एक अन्य विषय के रूप में ड्राइंग, संगीत, कॉमर्स में से एक चयन करना होता है। 11वीं को केवल हिंदी ही अनिवार्य रहती है। इसके अलावा अन्य चार विषय स्वेच्छा से लेना होता है।
कला वर्ग में कोई से चार विषय लिए जा सकते हैं। इसी तरह वाणिज्य वर्ग में वाणिज्य से संबंधित तीन विषय रहते हैं। जबकि अंग्रेजी, संस्कृत में से एक विषय लिया जा सकता है। विषय का चयन करने में सबसे ज्यादा दिक्कत विज्ञान वर्ग में आती है। छात्र-छात्राएं हिंदी, अंग्रेजी के अलावा रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान लेते हैं। मगर, उनके सामने गणित व जीव विज्ञान में से एक का चयन करना होता है।
विज्ञापन

इन दिनों 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। जीआईसी के प्रधानाचार्य डाॅ. विजय प्रकाश वर्मा ने बताया कि 11वीं में विद्यार्थी अधिकतर जीव विज्ञान और काॅमर्स में प्रवेश ले रहे है। जबकि गणित व आर्ट के विषयों को कम। जीआरएस इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य हीरा लाल बसंल ने बताया कि 11वीं में विद्यार्थी वाणिज्य वर्ग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed