फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Discussion on preparations for Independence Day celebrations, responsibilities assigned

Basti News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा, सौंपा दायित्व

Thu, 07 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for Independence Day celebrations, responsibilities assigned
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियाें को लेकर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। अध्यक्षता कर रहे सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने सामाजिक संगठनों व स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारियों के सुझाव लिए। बैठक में शामिल लोगों ने एकता के प्रतीक स्वरूप सामूहिक फोटोग्राफ भी दिए। सीआरओ ने कहा कि जिन अधिकारियों को जो भी उत्तरदायित्व सौंपे गया है, उसको तत्परता पूरा करें। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे जनपद में उल्लासपूर्ण वातावरण होना चाहिए। सुबह 8 बजे समस्त सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमओं पर माल्यार्पण होगा। आयोजन स्थल की सफाई पर ईओ विशेष ध्यान देंगे। ग्राम पंचायतों में इसका दायित्व डीपीआरओ संभालेंगे। सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों में झंडा गीत गाया जाएगा। नागरिक संगठन, उद्योग, नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों द्वारा प्रभात फेरी तथा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। पीएसी/ होमगार्ड कार्मिकों का तिरंगा ध्वज के साथ मार्चपास्ट निकाला जाना है। सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, एसीएमओ डाॅ. एके चौधरी, वाणिज्यकर अधिकारी उपेंद्र यादव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता, सिख वेलफेयर सोसायटी के संयोजक सरदार जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed