फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   discission on new medical college building qualoty

मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल

Wed, 10 Jan 2018 11:10 PM IST
basti
basti Updated Wed, 10 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
discission on new medical college building qualoty
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

जिले में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के भवन और अन्य निर्माण कार्यों को लेकर अभी से सवाल खड़े होने लगे हैं। गुणवत्ताविहीन निर्माण की शिकायत पर डीएम अरविंद कुमार सिंह ने इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जो गुणवत्तापूर्ण निर्माण के संबंध में तीन दिन के भीतर आख्या देगी। इसी आख्या के आधार पर कार्रवाई तय की जाएगी। 
जिला मुख्यालय के रामपुर गांव में करोड़ों की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए ग्रामीणों की जमीन भी अधिग्रहीत की गई है। निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार धन देंगी। इसके लिए करीब ढाई सौ करोड़ रुपये की पहली किस्त भी निर्माण निगम को जारी की जा चुकी है। मौके पर काम भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

इधर, कार्यों की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। इन स्थितियों को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों द्वारा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज भवन के मानक के विपरीत निर्माण किए जाने के संबंध में की गई शिकायत के क्रम में सहायक अभियंता डीआरडीए, अपर उपजिलाधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग की जांच समिति गठित की है। यह समिति निर्माण संबंधी जांच कर अपनी आख्या देगी। डीएम ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद आख्या के आधार पर कार्रवाई होगी। यदि कार्य गुणवत्ताविहीन पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed