{"_id":"5a5e4d884f1c1ba2268b4cb6","slug":"dip-in-the-river-saryu-by-the-devotees-on-the-maunee-amavasya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू नदी में डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू नदी में डुबकी
बस्ती (ब्यूरो)
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई सरयू नदी में डुबकी
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले में मौनी अमावस्या पर ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने विभिन्न नदियों के घाटों पर श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद तट पर ही अन्न व गोदान भी किया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को कुहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के नौरहनी घाट पर आस्था की डुबकी लगाई। फिर तट पर अन्न और गोदान कर पुण्य अर्जित किया। माघ स्नान के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान और दान पुण्य का अपना महत्व है। मंगलवार को भोर में तीन बजे से ही सरयू तट के नौरहनी घाट पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया और यह क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस बार लालगंज, बनकटी, मुंडेरवा, महसों और संत कबीर नगर जनपद के लोगों ने स्नान करने के बाद अन्न दान भी किया। इसके बाद महसो से आए पंडों को लोगों ने गोदान भी किया। इसके बाद लोगों ने मेले के लिए सजी दुकानों पर खरीदारी की।